Hanuman Chalisa

पत्नी के ट्रांसफर की अर्जी पर सुषमा हुईं नाराज, बोलीं- 'मैं तो सस्पेंड कर देती'

Updated: सोमवार, 9 जनवरी 2017 (12:29 IST)
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ अजीब वाकिया हुआ और इस बार गुस्सा आ गया है।  हुआ यूं कि आईटी में काम करने वाले एक शख्स ने सुषमा को ट्वीट किया- 'मेरी पत्नी झांसी में रेलवे कर्मचारी हैं और मैं पुणे में काम करता हूं। हम दोनों सालों से अलग हैं, क्या आप इस वनवास को खत्म कर सकती हैं?'

 
इतना ही नहीं, उन्होंने इसके बाबत रेलमंत्री सुरेश प्रभु को भी ट्वीट किया जिसका जवाब देते हुए सुरेश प्रभु ने मामले की जानकारी के लिए सुषमा स्वराज को धन्यवाद दिया और कहा कि वे ट्रांसफर से जुड़े मामले नहीं देखते हैं।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक पुणे स्थित एक आईटी में काम करने वाले स्मित राज नाम के एक व्यक्ति ने ट्विटर पर सुषमा स्वराज से मदद मांगते हुए लिखा कि क्या आप भारत में हमारा वनवास खत्म कर सकते हैं? मेरी पत्नी झांसी में एक रेलवे कर्मचारी हैं और मैं पुणे में एक साल से ज्यादा समय से आईटी में काम कर रहा हूं। वह सारे तरीके अपना चुके हैं लेकिन उनका ट्रांसफर नहीं हो पा रहा है। 
 
इसके जवाब में सुषमा स्वराज ने लिखा कि अगर तुम या तुम्हारी पत्नी मेरे मंत्रालय में काम कर रहे होते तो इस तरह ट्वीट पर ट्रांसफर की अर्जी देने के लिए सस्पेंड कर देती। सुषमा स्वराज ने यह ट्वीट रेल मंत्री सुरेश प्रभु को फॉरवर्ड कर दिया। 
 
इसके जवाब में सुरेश प्रभु ने लिखा, यह मामला मेरी जानकारी में लाने के लिए धन्यवाद। मैं ट्रांसफर का काम नहीं देखता हूं और यह काम रेलवे बोर्ड के पास है। मैं रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से कहूंगा कि वह इस मामले में नियम के मुताबिक कार्रवाई करे। 
Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

PM मोदी का छात्रों के नाम Video संदेश, पेपर लीक पर और सख्त होगा कानून, कैबिनेट लाएगी नया बिल

गुजरात में बाढ़ का संकट, 1,200 सड़कें बंद और स्कूलों में छुट्टी, PM मोदी ने CM से की बातचीत, केंद्र देगा हरसंभव मदद

Kusha Missile : अब आसमान से हमला करना पड़ेगा भारी, भारत की 'कुशा' मिसाइल हवा में ही तबाह करेगी दुश्मन के फाइटर जेट, ड्रोन और क्रूज मिसाइल

गोरखपुर में विकास की नई तस्वीर, 12 दिन में CM योगी ने शुरू कराए 1,753 रुपए करोड़ के प्रोजेक्ट्स

NEET पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज, CJP आंदोलन के बीच केंद्र सरकार और विपक्ष आमने-सामने, राहुल गांधी का मार्च, अन्ना हजारे का मौन आंदोलन

अगला लेख