Hanuman Chalisa
✕

लालू ने नी‍तीश सरकार गिराने का ऑफर दिया : सुशील मोदी

Updated: सोमवार, 3 जुलाई 2017 (10:56 IST)
नई दिल्ली। बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ जाने का रास्‍ता खुला रखा है। यह दावा बिहार के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सुशील मोदी ने 'इकोनॉमिक टाइम्स' को दिए एक इंटरव्यू में किया है।

उन्‍होंने कहा कि लालू के कुछ वरिष्ठ सहयोगी केंद्र सरकार में शामिल बीजेपी के कुछ बड़े नेताओं से मिले। उन्होंने लालू की बेनामी संपत्ति मामले में मदद करने पर बीजेपी को बिहार में सरकार गिराने का ऑफर भी दिया।

अखबार ने सुशील मोदी से जब महागठबंधन के बारे में सवाल किया तो उन्‍होंने कहा कि नीतीश और लालू के बीच पहले दिन से ही कोई मेल नहीं है। 17 महीनों की सरकार में कई मुश्किलें रहीं। यह सरकार अब तक आपसी झगड़े की वजह से कोई बोर्ड या कमीशन नहीं बना पाई। मैं नीतीश का मिजाज और उनकी कार्यशैली जानता हूं, वे लालू के साथ कभी सहज नहीं हो सकते। कई मामलों में प्रधानमंत्री का समर्थन करके नीतीश ने कांग्रेस को संदेश दिया है कि वे उनकी हां में हां मिलाने वाले नहीं है।

सरकार के भविष्‍य के बारे में पूछने पर सुशील मोदी ने कहा कि लालू के बेटों को लेकर जिस तरह के हालात बन रहे हैं, मैं नहीं समझता कि यह सरकार लंबे समय तक चलने वाली है। मैं नीतीश के स्वभाव को जानता हूं। वे अपनी कैबिनेट में ऐसे दागी लोगों को रखना नहीं चाहेंगे।

लालू परिवार के बिजनेस सौदों के खुलासों को लेकर पूर्व उपमुख्‍यमंत्री ने कहा कि बहुत सारे पेपर हमें सरकार के भीतर से मिले हैं। संभव है कि ऐसे पेपर देने से पहले नीतीश की सहमति ली गई हो। एक बात और, लालू के कुछ वरिष्ठ सहयोगी केंद्र सरकार में शामिल बीजेपी के कुछ बड़े नेताओं से मिले। वह भी 1 बार नहीं, 2 बार। उन्होंने लालू फैमिली के बेनामी मामलों में मदद मांगी और वादा किया कि एक बार मामले रफा-दफा हो जाएं तो नीतीश सरकार को गिराने में वे बीजेपी की मदद कर देंगे। मगर बीजेपी नेताओं ने सीधे मना कर दिया और कह दिया कि सरकारी एजेंसी की कार्रवाई में वे दखल नहीं दे सकते।

सरकार बचाने में बीजेपी के रुख के बारे में मोदी ने कहा कि एलजेपी के नेता रामविलास पासवान पहले ही खुले तौर पर नीतीश को साथ आने और एनडीए में शामिल होने का प्रस्ताव दे चुके हैं। ऐसे हालात अगर पैदा होते हैं तो हमारा संसदीय बोर्ड इस बारे में फैसला करेगा। नीतीश भी इस पर नजर बनाए हुए हैं, उन्होंने बीजेपी के लिए रास्ता दिया है। (एजेंसी)
Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

LIVE: बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक इंडिया गठबंधन का मार्च, याचिका दाखिल करेंगे विपक्षी सांसद

भारत पर पाबंदी, खुद खरीदेंगे रूस से डीजल! डोनाल्ड ट्रंप की मनमानी पर भारी पड़ेगा पीएम मोदी का यह मास्टरस्ट्रोक

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

मोदी सरकार के लिए चुनौती बनता ‘लीडरलेस प्रोटेस्ट’, जंतर-मंतर पर जीती पुलिस, लेकिन कब तक बंद रहेगा कनॉट प्लेस और दिल्ली?

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

अगला लेख