sundarkand
✕

‘फटी जींस’ विवाद पर भाजपा विधायक ने मिलाया तीरथ सिंह रावत के सुर में सुर

Updated: गुरुवार, 18 मार्च 2021 (17:14 IST)
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पशु और इंसान में बुनियादी फर्क यही होता है कि इंसान अंगों को ढक कर मर्यादित तरीके से रहता है जबकि जानवर नग्न अवस्था में।

'फटी जींस' को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के बयान के बाद उत्तर प्रदेश की बलिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने गुरुवार को कहा कि महिलाओं और पुरुषों, दोनों को मर्यादित वस्त्र ही पहनने चाहिए।

सिंह ने कहा कि महिलाएं और बेटियां परिवार की प्रतिष्ठा होती हैं और इसे बनाए रखने के लिए मर्यादा में रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पशु और इंसान में बुनियादी फर्क यही होता है कि इंसान अंगों को ढक कर मर्यादित तरीके से रहता है जबकि जानवर नग्न अवस्था में।

भाजपा विधायक ने कहा कि पुरुष और महिलाओं को ऐसा वस्त्र पहनना चाहिए जिससे उनके 'सभ्य और सुशील होने का एहसास झलके और वे बेहूदा ना लगे'

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा महिलाओं के 'फटी जींस पहनने' को लेकर दिए गए बयान के बाद शिवसेना सांसद स्वाति चतुर्वेदी और कुछ अन्य महिला नेताओं द्वारा रावत का विरोध किए जाने पर सुरेंद्र सिंह ने तंज करते हुए कहा कि 'संस्कारित व्यक्ति से ही सही टिप्पणी की उम्मीद की जा सकती है'

क्‍या था तीरथ सिंह का बयान
गौरतलब है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने हालिया बयान में कहा है कि महिलाओं को 'फटी हुई जींस' पहने देखकर उन्हें हैरानी होती है। उनके मन में सवाल उठता है कि इससे समाज में क्या संदेश जाएगा।

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

LIVE: नाना पाटेकर का निधन, 45 मिनट तक मौत से लड़े, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

असल जिंदगी में भी हीरो थे नाना पाटेकर: कारगिल युद्ध में सैनिकों के साथ बिताए थे 60 दिन, घट गया था 20 किलो वजन

Top News 8 October: नाना पाटेकर का निधन, जीएसटी काउंसिल की बैठक, कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन

नहीं रहे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर: 75 की उम्र में गोवा में हार्ट अटैक से हुआ निधन

17,000 फुट की ऊंचाई पर IndiGo Flight पर गिरी बिजली, 104 यात्री थे सवार

अगला लेख