ganesh chaturthi

वो टीआरपी के लिए कपड़े उतारते हैं, मैं पहनाता हूं-सुरेंद्र शर्मा

Updated: मंगलवार, 6 फ़रवरी 2018 (12:55 IST)
हास्य कवि सुरेन्द्र शर्मा अपनी सादगी और भदेस व्यंग्य के लिए जाने जाते हैं। पत्नी से डरने वाले एक देहाती पति के रूप में शर्मा जी ने दशकों तक लोगों को हंसाया है, लेकिन स्टैंडअप कॉमेडी के इस दौर में उन्होंने खुद को प्रासंगिक बनाए रखा है।
 
एकाएक इंदौर एयरपोर्ट पर उनसे मुलाकात हुई तो मैंने उनसे यह पूछने की हिम्मत कर ही ली कि इंटरनेट और सोशल मीडिया के इस युग मे आखिर वे खुद को कैसे बनाए हुए हैं? उनका जवाब उन्हीं की तरह सादगी भरा था, बोले भाया, ये इंटरनेट विंटरनेट तो हाल के चोचले हैं। मैं तो आज भी लोगों के सामने ही अपने व्यंग्य कहने वाला सीधा-साधा इंसान हूं, जब तक लोगों की ताली न बजे मुझे मजा ही नहीं आता।
 
यूट्यूब और सोशल मीडिया पर छाए स्टैंडअप कॉमेडियन से तुलना करने पर वे बोले कि भाया वो बेचारे टीआरपी के चक्कर में लोगों के कपड़े उतारते हैं और मैं कपड़े पहनाने का काम करता हूं। उन्हें सीधे लोगों से संवाद करना ही अच्छा लगता है। वैसे भी एयरपोर्ट पर उनके साथ सेल्फी लेने को उमड़ी भीड़ देखकर तो यही लगता है कि उन्हें फिलहाल तो प्रसिद्धि के लिए सोशल मीडिया या फूहड़ता से भरी स्टैंडअप कॉमेडी की जरूरत नहीं। वैसे देखें तो यही तो हैं असली स्टैंडअप कॉमेडियन, वो भी बिना किसी सोशल मीडिया प्रमोशन के।
लेखक के बारे में
संदीपसिंह सिसोदिया
वन-लाइनर बायो: IIM इंदौर से प्रशिक्षित और 20+ वर्षों का अनुभव रखने वाले डिजिटल मीडिया लीडर व वरिष्ठ संपादक, जिन्होंने BBC,  DW, Yahoo और MSN जैसे वैश्विक संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे जियो-पॉलिटिक्स, पर्यावरण और समसामयिक  मुद्दों पर अपने प्रखर लेखन और गहन विश्लेषण के लिए विशेष रूप से.... और पढ़ें

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

iQOO Z11x 5G : 7200mAh Battery वाला धांसू 5G फोन लॉन्च, 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले, कीमत जानकार हो जाएंगे हैरान

सागर में जहरीली शराब से अब तक 22 की मौत, 100 से अधिक की हालत गंभीर, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

Satya Niketan building collapse : दिल्ली में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, 7 मौतें, हाईकोर्ट ने पूछा- किसकी थी जिम्मेदारी?

हिमाचल में चंद्रताल और गेपांग गथ समेत 9 झीलें बनीं 'वॉटर बम' जरा सी हलचल से तबाह हो सकते हैं 15 पुल और शहर

अगला लेख