suvichar
✕

कोचिंग सेंटर में आग से सदमे में सूरत, 3 लोगों पर केस दर्ज, कोचिंग संचालक हिरासत में

Updated: शनिवार, 25 मई 2019 (11:44 IST)
सूरत। सूरत के कोचिंग सेंटर में शुक्रवार को शॉर्ट सर्किट से लगी भयावह आग से पूरा देश सहम गया है। इस दर्दनाक हादसे में 21 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। तक्षशिला कॉम्प्लेक्स नाम की इस बिल्डिंग में कोचिंग क्लासेस संचालित होती थी। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों पर गैर इरादातन हत्या का केस दर्ज कर कोचिंग संचालक भार्गव भूटाणी को हिरासत में लिया है।
 
खबरों के मुताबिक, शुक्रवार को सूरत के कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे के बाद सरथाणा पुलिस ने देर रात तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपियों में हरसुल वेकरिया उर्फ एचके, जिग्नेश सवजी पाघडाल और भार्गव बूटाणी शामिल हैं। हादसे में में 21 लोगों ने अपनी जान गंवा दी, जिसमें 17 लड़कियां, 3 लड़के और एक टीचर शामिल है।
प्राथमिक जांच में पता चला है कि हरसुल और जिग्नेश ने बिल्डर से पूरी मंजिल खरीदी थी। उसके बाद अवैध निर्माण करवाया था, जबकि भार्गव बूटाणी ड्राइंग क्लासेस का संचालक है। इनके खिलाफ धारा 304 और 308 के तहत मामला दर्ज हुआ है। जांच में एफएसएल की भी मदद ली जाएगी। जिससे पता लगाया जाएगा कि आग लगने का कारण क्या है? और किसकी लापरवाही थी? इस जांच के लिए विशेष कमेटी भी बनाई गई है।
 
मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने हादसे पर दुख जाहिर कर मुआवजे का ऐलान किया और कहा कि एक दिन के भीतर हादसे की जांच रिपोर्ट पेश की जाए। रूपाणी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से बात की है। नड्डा ने एम्स ट्रामा सेंटर के निदेश को हर मदद के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

अहमदाबाद में सभी ट्यूशन कक्षाओं को बंद करने का आदेश : अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर एके सिंह ने शुक्रवार रात को शहर के सभी प्राइवेट कोचिंग क्लासेस को दो महीने के लिए 23 जुलाई तक बंद करने का आदेश दिया है। उन्‍होंने कहा कि जब तक ट्यूशन कक्षा चलाने वाले मालिक फायर सेफ्टी को लेकर NOCs जमा नहीं कर देते और आग से बचाव के लिए पर्याप्‍त इंतजाम नहीं कर देते, तब तक उन्‍हें कोचिंग कक्षा शुरू करने की अनुमति नहीं मिलेगी।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

अगला लेख