sundarkand

नीतीश हलफनामा मामला : चुनाव आयोग से जवाब तलब

Updated: सोमवार, 11 सितम्बर 2017 (18:02 IST)
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने चुनावी हलफनामे में तथ्य छुपाने को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अयोग्य ठहराए जाने संबंधी याचिका पर सोमवार को चुनाव आयोग से जवाब तलब किया।
 
मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने पेशे से वकील मनोहरलाल शर्मा की याचिका की सुनवाई करते हुए चुनाव आयोग को नोटिस जारी करके पूछा कि आखिर क्यों न कुमार की विधान परिषद की सदस्यता समाप्त कर दी जाए? न्यायालय ने जवाब के लिए 4 हफ्ते का समय दिया है।
 
याचिका में आरोप लगाया गया है कि कुमार ने अपने चुनावी दस्तावेजों में उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज होने की जानकारी नहीं दी। याचिका में शर्मा ने मांग की है कि बिहार के मुख्यमंत्री को विधान पार्षद पद से अयोग्य घोषित कर देना चाहिए, क्योंकि उन्होंने 2004 और 2012 में चुनावी दस्तावेज जमा कराते समय अपनी आपराधिक जानकारी छुपाई।
 
याचिका में आगे दावा किया गया कि नीतीश ने अपने कार्यकाल की संवैधानिक ताकत के चलते 1991 के बाद से ही गैरजमानती अपराध में जमानत तक नहीं ली और साथ ही 17 साल बाद मामले में पुलिस से क्लोजर रिपोर्ट भी फाइल करवा ली। कुमार के खिलाफ जांच का आदेश देने की मांग भी याचिका में की गई है।
 
वकील ने याचिका के जरिए न्यायालय से अपील की है कि वे इस तरह का आदेश जारी करें कि अगर किसी व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी या आपराधिक मामला दर्ज है तो वह किसी भी संवैधानिक पद पर न बैठ पाए। (वार्ता)
Show comments

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

Air India Flight : फुकेत-दिल्ली फ्लाइट के पायलट के डोप टेस्ट पर एयर इंडिया ने कहा- रिपोर्ट नहीं मिली, टिप्पणी की स्थिति में नहीं

India-US Relations : H-1B वीजा शुल्क और इमिग्रेशन नीति के अलावा PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस किन मुद्दों पर की चर्चा

मेरठ में CM योगी के कार्यक्रम के दौरान बिना अनुमति उड़ाया ड्रोन, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

अहमदाबाद में कफ सिरप का बड़ा रैकेट पकड़ा गया, SOG क्राइम ब्रांच ने 60 रुपए लाख का माल जब्त किया

क्या स्वस्थ रहने के लिए 8 घंटे सोना सच में जरूरी है?

अगला लेख