dharma sangrah
✕

ऐला से भी ज्यादा विनाशकारी है सुपर साइक्लोन अम्फान, पश्चिम बंगाल में मचाई तबाही

Updated: शुक्रवार, 22 मई 2020 (12:08 IST)
नई दिल्ली/संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तबाही मचाने वाले चक्रवात अम्फान को अब 2009 में दक्षिणी बांग्लादेश तथा पूर्वी भारत में आए चक्रवात ऐला से कहीं अधिक विनाशकारी माना जा रहा है। चक्रवात अम्फान से पश्चिम बंगाल में 77 लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग बेघर हो गए। पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल और ओडिशा में हवाई सर्वेक्षण कर दोनों राज्यों की स्थिति का जायता ले रहे हैं।
 
इस बीच संयुक्त राष्ट्र ने एक समाचार रिपोर्ट में कहा, 'भारत में संयुक्त राष्ट्र की कंट्री टीम ने बताया कि कोलकाता के आसपास व्यापक पैमाने पर नुकसान पहुंचाने वाले चक्रवात अम्फान को चक्रवात ऐला से कहीं अधिक विनाशकारी माना जा रहा है जिसने मई 2009 में क्षेत्र में तबाही मचाई थी।'
 
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में कहा गया है कि कोलकाता में ट्रांसफॉर्मर और दूरसंचार तारों में आग लग गई, पेड़ उखड़ गए और बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त होने के कारण बिजली गुल हो गई।
 
विश्व संगठन ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता कर्मी चक्रवात से पीड़ित बांग्लादेश और भारत के लोगों की मदद करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
 
संयुक्त राष्ट्र की बच्चों के लिए काम करने वाली एजेंसी यूनीसेफ ने चिंता जताई कि कोविड-19 से दोनों देशों में चक्रवात के मानवीय परिणाम और गहरा सकते हैं। वह राज्य के विभागों के साथ स्थिति पर करीबी नजर रख रही है। बांग्लादेश और भारत में कम से कम 1.9 करोड़ बच्चों के बाढ़ और भारी बारिश की चपेट में आने का खतरा है।
 
संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि चक्रवात से बांग्लादेश में करीब एक करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं जिनमें से 50 लाख परिवारों के बेघर होने की आशंका है।
 
 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

हल्द्वानी में तैयार हो रही उत्तराखंड की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, युवाओं को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

तमिलनाडु में 'कार्तिगई दीपम' पर मचा घमासान! पवित्र स्तंभ पर दीप न जलाने से भड़का गुस्सा, BJP का बड़ा आरोप

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

कश्मीर में गहराता जल संकट, बदलता मौसम फिर से डराने लगा कश्‍मीरियों को

दुनिया की सबसे ताकतवर खुफिया एजेंसी भी सुरक्षित नहीं! CIA के सिस्टम में हैकर्स ने लगाई सेंध

अगला लेख