शनिवार, 19 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. sunjwaj encounter : 2 arrested for giving lift to terrorist
Written By
Last Modified: रविवार, 24 अप्रैल 2022 (09:28 IST)

सुंजवां एनकाउंटर : सीमा से आतंकवादियों को गाड़ी में बैठाने वाले 2 लोग गिरफ्तार

सुंजवां एनकाउंटर : सीमा से आतंकवादियों को गाड़ी में बैठाने वाले 2 लोग गिरफ्तार - sunjwaj encounter :  2 arrested for giving lift to terrorist
जम्मू। जम्मू कश्मीर पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद के 2 आतंकवादियों को अपनी गाड़ी में बैठाकर लाने के लिए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आतंकवादी मुठभेड़ में मारे गए थे।
 
अधिकारियों ने रविवार को बताया कि चालक बिलाल अहमद वागे और उसके सहायक इश्फाक चोपान को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले से पकड़ा गया। इससे पहले पुलिस ने मुठभेड़ के संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था तथा एक अन्य को हिरासत में लिया था।
 
वागे और चोपान पर पश्तो भाषा बोलने वाले जेईएम के 2 आतंकवादियों को मुठभेड़ से एक दिन पहले सांबा जिले के सुपवाल से जम्मू में सुंजवां तक लाने का आरोप है। ये आतंकवादी सीमा पार करके पाकिस्तान या अफगानिस्तान से आए थे।
 
दोनों आतंकवादी आत्मघाती जैकेट पहने हुए थे और आधुनिक हथियारों से लैस थे, इन्हें शुक्रवार को मुठभेड़ में मार गिराया गया था और शहर में एक बड़ा फिदायीन हमला रोक दिया गया।
 
आतंकवादियों ने मुठभेड़ से पहले एक बस पर भी हमला किया, जिसमें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के एक सहायक सब-इंस्पेक्टर की मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू कश्मीर के सांबा जिले के प्रस्तावित दौरे से 2 दिन पहले हुए इस हमले में 2 पुलिसकर्मी समेत नौ सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए।
 
ये भी पढ़ें
यूक्रेन का पलटवार, रूस की कमान चौकी पर किया हमला