kalsarpa dosh calculator
✕

शशि थरूर की बढ़ी मुश्किल, सुनंदा मामले में 3000 पन्नों की चार्जशीट

Updated: शनिवार, 31 अगस्त 2019 (18:42 IST)
नई दिल्ली। सुनंदा पुष्कर खुदकुशी मामले में दिल्ली पुलिस ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री शशि थरूर के खिलाफ 3000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। पुलिस का कहना है कि थरूर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप तय होना चाहिए।
 
इस मामले में दिल्ली पुलिस ने थरूर को आरोपी बनाते हुए अदालत में 3000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। पुलिस का कहना है कि थरूर के खिलाफ 498ए, 306 के तहत केस दर्ज होना चाहिए। दिल्ली की कोर्ट में इस मामले पर अब अगली सुनवाई 17 अक्टूबर को होगी। दूसरी ओर शशि थरूर के वकील ने दिल्ली पुलिस के आरोपों को गलत करार दिया है।
 
गौरतलब है कि कांग्रेस सांसद थरूर पर पत्नी सुनंदा को आत्महत्या के लिए लिए उकसाने का आरोप है। सुनंदा 17 जनवरी 2014 को दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में संदिग्ध हालत में मृत पाई गई थीं। सुनंदा ने पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार और थरूर के बीच अंतरंग संबंध होने के आरोप लगाए थे। मौत से एक दिन पहले कथित तौर पर पुष्कर और तरार के बीच ट्विटर पर तीखी बहस हुई थी। 
 
मोदी के प्रशंसक बने थरूर  : इस बीच, शशि थरूर जो कभी मोदी के कट्‍टर विरोधी हुआ करते थे, अब उनके प्रशंसक बन गए हैं और लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि चिदंबरम की गिरफ्तारी के बाद थरूर डर गए हैं।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

Electric Scooter : लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

iOS 27 vs One UI 9 : कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

UP PCS 2025 : प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम रद्द, हाईकोर्ट ने नए सिरे से मेरिट लिस्ट बनाने का दिया आदेश

अगला लेख