dharma sangrah

नए भारत के लिए 'भारत जोड़ो' आंदोलन की जरूरत : सुमित्रा महाजन

Updated: बुधवार, 9 अगस्त 2017 (15:03 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने नए भारत के लिए 'भारत जोड़ो' आंदोलन की जरूरत बताई और कहा कि एक ऐसा आंदोलन चलाने की जरूरत है, जो कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश के सभी हिस्सों में चलाया जाए ताकि एक सबल और संगठित भारत का निर्माण किया जा सके।
 
1942 के 'भारत छोड़ो आंदोलन' की 75वीं वर्षगांठ पर लोकसभा में आयोजित विशेष चर्चा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने एक ऐसे भारत का सपना देखा था जिससे समावेशी विकास हो। हमें विकास के लाभों को देश के सभी भागों तक पहुंचाना है और अभाव को दूर करने के लिए कड़ी मेहनत करनी है।
 
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि निर्धनतम वर्ग की ओर सबसे पहले ध्यान दिया जाना चाहिए जिसे एक प्रकार से पं. दीनदयाल उपाध्याय ने दोहराया था कि पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है और विकास पहुंचाना है। यह अंत्योदय की कल्पना है।
 
महाजन ने कहा कि लोकमान्य तिलक ने कहा था कि 'स्वराज हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं उसे लेकर रहूंगा।' अब हमारे लिए भी यह कहना आवश्यक है कि 'सुराज मेरा परम कर्तव्य है और मैं उसे पूरा करूंगा ही।' 
 
उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के 70 वर्ष पूर्ण होने एवं स्वतंत्रता संघर्ष के सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव 'भारत छोड़ो आंदोलन' के 75 वर्ष पूर्ण होने पर उन क्षणों को सभा के सभी सदस्यों और देश के लोगों के साथ फिर से स्मरण करते हुए मुझे गर्व की अनुभूति हो रही है।
 
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि 8 अगस्त 1942 को देर शाम मुंबई के ग्वालिया टैंक मैदान में 'भारत छोड़ो आंदोलन' का प्रस्ताव पेश हुआ था। उसी रात को 'अंग्रेजो भारत छोड़ो' के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से मुहर लगी। 90 मिनट के भाषण में महात्मा गांधी ने स्पष्ट कर दिया था कि 'करेंगे या मरेंगे।'
 
उन्होंने कहा कि 'भारत छोड़ो आंदोलन' की सबसे बड़ी सफलता यह थी कि इस आंदोलन ने देश के बुद्धिजीवियों के साथ-साथ गांव, देहात के करोड़ों किसानों, मजदूरों एवं नौजवानों की चेतना को झकझोरा और उन्हें प्रत्यक्ष रूप से इस स्वतंत्रता संग्राम से जोड़ा। (भाषा)
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख