Hanuman Chalisa
✕

राम के देश में पेट्रोल 93 रुपए, रावण की लंका में 51 रुपए..!

Updated: मंगलवार, 2 फ़रवरी 2021 (15:46 IST)
नई दिल्ली। केन्द्रीय बजट के बाद भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने की शंका-कुशंकाओं के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने बहुत ही मजेदार ट्‍वीट किया है। उन्होंने ट्‍वीट कहा है कि राम के देश की तुलना में रावण की लंका में पेट्रोल सस्ता है। हालाकि स्वामी इस ट्‍वीट के काफी ट्रोल भी हुए।
 
स्वामी ने ट्‍वीट कर परोक्ष रूप से सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राम के भारत में पेट्रोल 93 रुपए लीटर है, जबकि रावण की लंका में यह 51 रुपए (भारतीय मुद्रा) प्रति लीटर है। स्वामी को ट्रोल करते हुए सचिन नामक ट्‍विटर हैंडल से लिखा गया कि पेट्रोल की कीमतें काठमांडू में 109.78 रुपए हैं, जबकि कोलंबो में 171 रुपए। सचिन ने नसीहत भरे में अंदाज में कहा कि कुछ भी शेयर करने से पहले एक बार पुष्टि के लिए गूगल जरूर कर लें। 
 
सतलज वैली ने लिखा- अमेरिका, पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका के पास भारत की तरह विश्वस्तरीय अफोर्डेबल पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम नहीं है। अत: दूसरे देशों से भारत की तुलना न करें। एक अन्य ने लिखा कि क्या श्रीलंका और नेपाल हज के लिए सब्सिडी देते हैं?
 
पूनम मिश्रा ने एक ट्‍वीट के जवाब में लिखा- सर इतना बड़ा झूठ कैसे बोल लेते हैं। मैं 2 साल से काठमांडू में हूं। कभी भी पेट्रोल 53 रुपए लीटर नहीं मिला। आपको कहा मिला address भेज दीजिए। 
 
उल्लेखनीय है कि गूगल से मिली जानकारी के मुताबिक 25 जनवरी को श्रीलंका में पेट्रोल भारतीय मुद्रा में 59.49 रुपए प्रति लीटर था, जबकि श्रीलंका मुद्रा में 161 रुपए लीटर था। 

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

खेल-खिलाड़ियों के कल्याण के लिए संकल्पित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जानें स्पोर्ट्स में कितना आगे है मध्यप्रदेश, कितनी अकादमियां कर रहीं कमाल?

ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग की बैठक पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर वार, भाजपा का पलटवार

भोपाल में होगी इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली, 12 दिसंबर को जुटेंगे विपक्षी दलों के दिग्गज नेता

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

अगला लेख