dharma sangrah
✕

कश्मीर में पत्थरबाजों पर लाठीचार्ज, कार्रवाई में डाल रहे थे बाधा

Updated: सोमवार, 3 जून 2019 (17:17 IST)
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों के खोजी अभियान में बाधा डाल रहे स्थानीय लोगों और प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सोमवार को सुरक्षाबलों ने लाठीचार्ज किया तथा आंसूगैस के गोले छोड़े।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कुलगाम जिले के तारिगाम गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष दस्ते, सेना और केन्द्रीय रिजर्व पुलिसबल (सीआरपीएफ) के जवानों ने एक तलाशी अभियान चलाया। इस क्षेत्र में सभी आने-जाने के रास्ते बंद कर दिए गए हैं और घर-घर की तलाशी ली जा रही है।

इसी बीच, सड़कों पर स्थानीय युवकों और नागरिकों ने उतरकर सुरक्षाबलों के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी और पथराव करना शुरू कर दिया। इन्हें तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाबलों ने भीड़ पर लाठीचार्ज किया तथा आंसूगैस के गोले छोड़े।सूत्रों ने बताया कि प्रशासन ने अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए एहतियात के तौर पर मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को स्थगित कर दिया है।
सांकेतिक फोटो

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

दुबई में होने वाले एशिया कप के लिए भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट दल की उपकप्तान बनीं इंदौर की अनादि तागड़े

Delimitation Bill 2026 : परिसीमन बिल पर विपक्ष में रार, स्टालिन-शरद पवार को मनाएंगे सोनिया-खरगे, अखिलेश यादव ने जारी किया व्हिप

Anant Ambani : ब्रज के विकास के लिए रिलायंस समूह की 18 करोड़ रुपए की सौगात, गुरु सान्निध्य में अनंत अंबानी ने की गिरिराज परिक्रमा

अहमदाबाद में GCCI की वार्षिक बैठक आयोजित, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने उद्योगपतियों से की मुलाकात

जिसे समाज ने वर्षों तक 'शर्म' समझा, वही निकला मेडिकल साइंस का 'खजाना', पीरियड्स के खून से लैब में बन रहा दिल का टिशू और पकड़ी जा रहीं गंभीर बीमारियां!

अगला लेख