Daily Horoscope
✕

स्टीफन हॉकिंग के बारे में दस बातें...

Updated: बुधवार, 14 मार्च 2018 (12:10 IST)
महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज में गणित और सैद्धांतिक भौतिकी के प्रोफेसर रहे स्टीफन हॉकिंग की गिनती आइंस्टीन के बाद सबसे बड़े भौतकशास्त्रियों में होती है। उनकी बुद्धिमत्ता और हास्य के साथ उनके साहस और दृढ़-प्रतिज्ञा ने पूरी दुनिया में लोगों को प्रेरित किया। ब्रह्माण्ड स्टीफन हॉकिंग ने अपने जीवन से यह साबित किया कि अगर व्यक्ति की इच्छाशक्ति मजबूत हो तो उसके लिए कोई भी काम असंभव नहीं है। पेश हैं उनके जीवन से जुड़ी दस बातें- 
 
- स्टीफन हॉकिंग का जन्म 8 फरवरी 1942 को हुआ।
 
- स्टीफन के पिता फ्रेंक ने आयुर्विज्ञान और माता इसाबेल ने दर्शनशास्त्र, अर्थशास्त्र और राजनीति में शिक्षा प्राप्त की। दोनों की शिक्षा ऑक्सफ़र्ड विश्वविद्यालय में हुई।
 
- स्टीफन हॉकिंग को 21 साल की उम्र में ही डॉक्टरों ने बता दिया था कि उन्हें मोटर न्यूरोन नामक लाइलाज बीमारी है। इस बीमारी में दिमाग और आंखें छोड़कर शरीर का कोई अंग काम नहीं करता है। डॉक्टरों ने कहा कि उनके जीवन के सिर्फ 2 साल बचे हैं।  
-  स्टीफन हॉकिंग ने जीवन से हार नहीं मानी और पढ़ने के लिए कैम्ब्रिज चले गए और अल्बर्ट आइंस्टीन के बाद दुनिया के सबसे महान सैद्धांतिक भौतिकीविद बने। 
 
- स्टीफन ने क्वांटम ग्रेविटी और ब्रह्मांड विज्ञान के अध्ययन के अलावा 'ए ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम' नाम की किताब भी लिखी, जो बेस्टसेलर रही। 
 
- स्टीफन हॉकिंग ने ब्लैक होल के बार में रहस्य बताया था। वे वर्ष 1974 में इस थ्योरी को लेकर आए थे। बाद में इस थ्योरी को हॉकिंग रेडिएशन के नाम से भी पहचाना गया।
 
- दुनिया के सबसे प्रसिद्ध भौतिकीविद और ब्रह्मांड विज्ञानी पर 2014 में ‘थ्योरी ऑफ एवरीथिंग’नामक फिल्म भी बन चुकी है।
 
- स्टीफन हॉकिंग को उनके कामों के लिए 1979 में अलबर्ट आइंस्टाइन मेडल, 1982 में द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर (कमांडर) और 1988 में भौतिक विज्ञान में वॉल्फ प्राइज से सम्मानित किया गया। 
 
- स्टीफन हॉंकिंग 1974 में ब्रिटेन की रॉयल सोसायटी के सबसे कम उम्र के सदस्य बनाए गए थे।
 
- स्टीफन हॉकिंग ने मानवजाति के लिए चेतावनी जारी की थी। उन्होंने कहा था कि अपने आप को बचाए रखने के लिए सभी मानव 100 साल के अंदर पृथ्वी को छोड़कर अन्य किसी ग्रह पर चले जाएं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख