Hanuman Chalisa

वायु और रेल संपर्क से जुड़ेगा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी

Updated: शनिवार, 17 नवंबर 2018 (08:23 IST)
अहमदाबाद। गुजरात सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की कि नर्मदा जिले में केवाड़िया गांव के निकट हाल ही में जनता को समर्पित किए गए स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को जल्द ही रेल और हवाई संपर्क से जोड़ा जाएगा।
 
 
एक सरकारी बयान में बताया गया कि मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने शुक्रवार को अपने दिल्ली दौरे के दौरान इस सिलसिले में भारतीय विमानपत्तनम (एएआई) और रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की।
 
 
एएआई अध्यक्ष गुरुप्रसाद महापात्रा के साथ बैठक के बाद रूपानी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को समर्पित 182 मीटर ऊंची प्रतिमा को देखने के लिए आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए नर्मदा जिले के राजपिपला शहर में एक हवाई अड्डा बनाने की घोषणा की। राजपिपला केवाड़िया से करीब 23 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
 
 
विज्ञप्ति में बताया गया है कि एएआई राजपिपला, धोलेरा और राजकोट में हवाई अड्डों के निर्माण में राज्य सरकार को अपना समर्थन देगी। विज्ञप्ति में बताया गया है कि रूपानी ने केवाड़िया तक पटरी बिछाने सहित गुजरात में विभिन्न रेल संपर्क परियोजनाओं के बारे में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्वनी लोहानी से भी बातचीत की। (भाषा)
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख