ramcharitmanas
✕

श्रीनगर में महिला के देशभक्ति के नारे लगाने का वीडियो वायरल

Updated: गुरुवार, 17 अगस्त 2017 (09:43 IST)
जम्मू। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर श्रीनगर के लाल चौक पर एक महिला द्वारा ‘भारत माता की जय’ तथा ‘वंदे मातरम’ जैसे नारे लगाए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 
करीब 45 सेकंड के इस वीडियो में सुनीता अरोड़ा को शहर के प्रमुख हिस्से में नारे लगाते हुए देखा जा सकता है, जहां भाजपा की युवा इकाई के करीब 200 कार्यकर्ताओं को कल एहतियात के तौर पर हिरासत में ले लिया गया था। वे लाल चौक पर तिरंगा फहराना चाहते थे।
 
सुनीता अरोड़ा कश्मीरी पंडित हैं। उन्होंने कहा कि वह ‘दिग्भ्रमित युवाओं’ को मुख्यधारा में लौटने के लिए संदेश देना चाहती थीं।
 
श्रीनगर से लौटने के बाद उन्होंने यहां कहा कि लाल चौक में ऐतिहासिक घंटा घर के पास पुलिसकर्मियों के घेरे में देशभक्ति के नारे लगा कर उन्हें गौरव की अनुभूति हो रही थी। उन्हें वहां पहुंचने के लिए 20 सुरक्षा चौकियों से गुजरना पड़ा। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रीय ध्वज अपने पर्स में छिपा कर ले गई थीं।
 
उनका यह वीडियो फेसबुक और ट्वीटर जैसी सोशल नेटविर्कंग साइटों पर खूब देखा जा रहा है। कई लोगों ने लाइक करने के साथ ही इसे शेयर और रिट्वीट भी किया। (भाषा)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

अगला लेख