dharma sangrah
✕

स्क्वाड्रन लीडर समीर अबरोल के परिवार का दर्द, नौकरशाही करती है मौज-मस्ती, वायुयोद्धाओं को मिलती हैं पुरानी मशीनें...

Updated: बुधवार, 6 फ़रवरी 2019 (20:37 IST)
नई दिल्ली। दिवंगत स्क्वाड्रन लीडर समीर अबरोल के दुखी परिवार ने कहा है कि नौकरशाही मौज-मस्ती करती है जबकि वायु योद्धाओं को लड़ने के लिए पुरानी मशीनें दी जाती हैं।
 
स्क्वाड्रन लीडर समीर अबरोल पिछले सप्ताह बेंगलुरू में हुए मिराज-2000 विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले दो पायलटों में शामिल थे। अबरोल के भाई सुशांत ने फेसबुक पर एक भावनात्मक कविता पोस्ट की हैं, जिसमें लिखा है कि परीक्षण पायलट का काम बहुत जोखिमभरा होता है।
 
सुशांत के इस पोस्ट को काफी शेयर किया जा रहा है। सुशांत ने लिखा है कि नौकरशाही जहां मौज-मस्ती करती है। हम अपने योद्धाओं को लड़ने के लिए देते हैं पुरानी मशीनें, इसके बावजूद वे अपना कार्य समस्त कौशल और पराक्रम से पूरा करते हैं।
 
अबरोल और स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ नेगी ‘एयरक्राफ्ट एंड सिस्टम्स टेस्टिंग इस्टैब्लिशमेंट’ से थे। इस विमान दुर्घटना में दोनों की मृत्यु हो गई। दोनों पायलट शुक्रवार को उस मिराज-2000 ट्रेनर के परीक्षण उड़ान पर थे, जिसका हाल में हिन्दुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा उन्नयन किया गया था।
 
एक अन्य पोस्ट में सुशांत ने कहा कि ‘वक्त आ गया है कि हम सिर्फ खोए हुए वोटो की परवाह नहीं करें, बल्कि उन पायलटों की भी परवाह करें, जो इस भ्रष्ट व्यवस्था की लापरवाही के चलते शहीद हुए हैं।’ सुशांत की पोस्ट को अबरोल की पत्नी गरिमा ने भी शेयर किया है।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत पर पाबंदी, खुद खरीदेंगे रूस से डीजल! डोनाल्ड ट्रंप की मनमानी पर भारी पड़ेगा पीएम मोदी का यह मास्टरस्ट्रोक

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

LIVE: राहुल गांधी ने बताया, सुप्रीम कोर्ट तक मार्च के बाद क्या करेंगे?

मोदी सरकार के लिए चुनौती बनता ‘लीडरलेस प्रोटेस्ट’, जंतर-मंतर पर जीती पुलिस, लेकिन कब तक बंद रहेगा कनॉट प्लेस और दिल्ली?

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

अगला लेख