sawan somwar

धमकी भरे e-mail के बाद spicejet की उड़ान हुई 5 घंटे लेट, महिला यात्री हिरासत में

Updated: मंगलवार, 27 फ़रवरी 2024 (21:56 IST)
SpiceJet received threatening e-mail: दिल्ली हवाई अड्डे को यात्रियों के सामान में विस्फोटक छिपा कर रखने होने का एक धमकीभरा ई-मेल (e-mail) मिलने के बाद कोलकाता जाने वाली स्पाइसजेट (SpiceJet) की एक उड़ान मंगलवार को 5 घंटे से अधिक विलंब हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

ALSO READ: Mumbai airport पर व्हीलचेयर नहीं मिलने पर विमान यात्री की मौत
 
महिला हिरासत में : सूत्रों ने बताया कि मामले में पूछताछ के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने एक महिला को हिरासत में लिया है। उसके साथ एक नवजात शिशु भी था। उन्होंने बताया कि उड़ान एसजी-8263 सुबह 5 बजकर 40 मिनट के आसपास रवाना होने वाली थी, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जांच पूरी करने और यात्रियों एवं चालक दल सदस्यों के 'चेक-इन' तथा 'कैबिन' में रखे सामान की दोबारा जांच करने के बाद इसे पूर्वाह्न 11.30 बजे के बाद ही प्रस्थान करने की अनुमति दी गई।

ALSO READ: यात्री विमान के उड़ान भरते ही दरवाजा टूटकर हवा में उड़ गया, 177 लोग थे सवार
 
सुबह 5.20 मिनट ई-मेल मिला : एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर हवाई अड्डा ड्यूटी प्रबंधक को सुबह करीब 5 बजकर 20 मिनट पर यह ई-मेल प्राप्त हुआ कि उक्त उड़ान में 'सुरक्षा संबंधी समस्या है' और कोई व्यक्ति थैले एवं सामान में विस्फोटक ले जा रहा है। इसके बाद विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं।
 
अधिकारी ने कहा कि विमान को हवाई अड्डे पर एक अलग-थलग स्थान पर भेजा गया और सामान की पूरी जांच करने के बाद उक्त संदेश को अफवाह घोषित कर दिया गया तथा विमान को उड़ान भरने की अनुमति दे दी गई। बाद में एक महिला यात्री को टर्मिनल क्षेत्र में रोका गया और सुरक्षा एजेंसियों ने उसे (महिला को) पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। महिला के साथ एक शिशु भी था। सूत्रों ने बताया कि संदेह है कि महिला से जुड़े किसी व्यक्ति ने ई-मेल भेजा था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख