kundali milan
✕

कौन हैं कन्हैया कुमार? यहां जानिए।

Updated: शनिवार, 5 मार्च 2016 (16:00 IST)
हाल ही में राष्ट्रद्रोह के आरोप में जमानत पर छूटे जेएनयू के छात्र नेता, कन्हैया कुमार ने जेल से बाहर आते ही अपनी शैली में एक बार फिर भाषण दिया, जिसकी सूर्खियां देश भर में रहीं। 
 
कन्हैया ने मीडिया से भी हर मुद्दे पर बेबाक बात की। एक महीने पहले तक कन्हैया को ज्यादा लोग नहीं जानते थे, लेकिन अब देशभर मे कन्हैया का नाम है। कौन है कन्हैया? आइए जानते हैं।
 
 
1. कन्हैया कुमार का जन्म बिहार के बैगुसराय जिले के एक गांव में हुआ। यह गांव तेघरा विधानसभा क्षेत्र में आता है जहां सीपीआई को काफी समर्थन दिया जाता है। 
 
2. कन्हैया कुमार के पिता, जयशंकर सिंह, को पैरालिसिस है और वे काफी सालों से बिस्तर पर ही रहते हैं। 
 
3. कन्हैया कुमार की माता, मीना देवी, एक आंगनवाडी कार्यकर्ता हैं। वहीं उनके बड़े भाई प्राइवेट सेक्टर में काम करते हैं। कन्हैया की पढ़ाई बरौनी के आरकेसी हाई स्कूल में हुई। यह इलाका इंडस्ट्री से भरा हुआ है। 
 
4. अपने स्कूल दिनों में, कन्हैया अभिनय में रूचि रखते थे और इंडियन पीपल्स थियेटर एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य थे। 
 
5. 2002 में कन्हैया ने पटना के कॉलेज ऑफ कॉमर्स में दाखिला लिया, जहां से उनके छात्र राजनीति की शुरुआत हुई। कन्हैया भूगोल में ग्रेजुएट हैं और फिलहाल पीएचडी कर रहे हैं। 
 
6. पटना में अध्ययन के दौरान, कन्हैया ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के सदस्य बने।
 
7. पटना में पोस्ट ग्रेजूएशन खत्म करने के बाद, कन्हैया ने जेएनयू (दिल्ली) में अफ्रीकन स्टडीज के लिए पीएचडी के लिए एडमिशन ले लिया। 
 
8. 2015 में, कन्हैया कुमार ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के ऐसे पहले सदस्य बने जो जेएनयू में छात्र संघ के अध्यक्ष पद के लिए चुने गए। उन्होंने इस पद के लिए एआईएसए, एबीवीपी, एसएफआई और एनएसयूआई के सदस्यों को हराया। 
 
9. कन्हैया कुमार के दोस्त और अन्य लोग उन्हें बेहतरीन वक्ता कहते हैं। उनके चुनाव के एक दिन पहले दी गई उनकी स्पीच उनके चुनाव जीतने का कारण मानी जाती है। 
 
Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

शेयर बाजार में Nvidia की वापसी का धमाका, जेन्सेन हुआंग फिर बने CEO, शेयर 35% उछले

PM मोदी ने नेपाल के पीएम बालेन शाह को दिए रामायण पेंटिंग और गंगाजल, अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा की शुरुआत

Jio Happy New Year Offer : ₹399 में 28 दिन अनलिमिटेड 4G-5G डेटा, ₹3,999 में पूरे साल की मौज, जानें सभी प्लान्स

काशी की देव दीपावली पर दिखेगा भव्य नजारा, 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाट; 2100 ड्रोन और लेजर शो होंगे आकर्षण

Jensen Huang दोबारा बनेंगे Nvidia के CEO, विवादों के बीच फिर संभालेंगे कंपनी की कमान, अमेरिकी सरकार ने दी हरी झंडी