Daily Horoscope
✕

ट्रेन के पहियों से निकली चिंगारी, यात्रियों में मचा हड़कंप

Updated: शुक्रवार, 4 जून 2021 (14:49 IST)
सिलिगुड़ी। उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी के निकट शुक्रवार सुबह एक रेलगाड़ी के पहियों से चिंगारी निकलती देखी गई जिससे गाड़ी में सवार यात्री दहशत में आ गए।
 
अधिकारियों ने बताया कि सियालदह-अलीपुरदुआर स्पेशल ट्रेन नक्सलबाड़ी में अटल चाय बागान के निकट थी, तब यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि रेलगाड़ी के गार्ड ने एसी बोगी के पहियों में चिंगारी और धुंआ देखकर इस बारे में रेल चालक को सूचित किया।
 
उन्होंने बताया कि चालक ने बागडोगरा स्टेशन को सूचित किया जहां से उसे कहा गया कि वह धीमी गति से चलाते हुए रेलगाड़ी को वहां तक ले आए। इसी बीच परेशान यात्रियों ने कंपार्टमेंट से बाहर आने की जद्दोजहद में धक्कामुक्की शुरू कर दी।
 
अधिकारियों ने बताया कि बागडोगरा स्टेशन पर दमकल की गाड़ियां, आरपीएफ समेत आपात सेवाएं तैयार रखी गईं थीं और जैसे ही रेलगाड़ी वहां पहुंची, सुरक्षा उपाय किए गए।
 
नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि यह एक मामूली घटना है और इससे सेवाएं प्रभावित नहीं हुईं। करीब घंटे भर चली सुरक्षा जांच के बाद रेलगाड़ी को गंतव्य अलीपुरदुआर की ओर रवाना किया गया।
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख