गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. sourav gangulys condition stable doctor
Written By
Last Updated : सोमवार, 4 जनवरी 2021 (08:05 IST)

सौरव गांगुली का हेल्थ बुलेटिन जारी, आगे इलाज के लिए आज 9 सदस्यीय मेडिकल बोर्ड की बैठक

सौरव गांगुली का हेल्थ बुलेटिन जारी, आगे इलाज के लिए आज 9 सदस्यीय मेडिकल बोर्ड की बैठक - sourav gangulys condition stable doctor
कोलकाता। दिल का ‘हल्का’ दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली का उपचार कर रहे डॉक्टरों ने कहा कि उनकी हालत स्थिर है। शनिवार को गांगुली के हृदय की तीन धमनियों में अवरोध पाया गया था। इसके बाद एक में स्टेंट लगाया गया था।
गांगुली जिस निजी अस्पताल में भर्ती हैं, वहां से रविवार देर रात जारी बुलेटिन में कहा गया है कि  गांगुली की कोरोनरी एंजियोग्राफी दोपहर तीन बजे की गई और उनकी इकोकार्डियोग्राफी फिर की जाएगी। इसमें बताया गया है कि गांगुली का रक्तचाप 110/80 है तथा उनके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर 98 फीसदी है।
 
डॉक्टरों ने कहा कि गांगुली की स्थिति को देखने के बाद उनकी एक और एंजियोप्लास्टी करने के बारे में फैसला लिया जाएगा। अस्पताल की प्रवक्ता ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मेडिकल बोर्ड बाईपास सर्जरी के विकल्प के बारे में विचार नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि आगे के उपचार के बारे में हमारी विशेषज्ञ समिति कल फैसला लेगी।
 
बुलेटिन के अनुसार 9 सदस्यीय मेडिकल बोर्ड सोमवार को बैठक करेगा और गांगुली के परिवार के सदस्यों के साथ आगे की उपचार योजना पर चर्चा करेगा। गांगुली ने रात 10 बजे भोजन किया।
 
पीएम मोदी ने की बात : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सौरव गांगुली से बात की और उनसे हालचाल पूछा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मोदी ने इस पूर्व क्रिकेटर की पत्नी डोना गांगुली से भी बात की। प्रधानमंत्री ने उनके जल्द उबरने की कामना की।
 
इस बीच पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी के प्रशंसक हाथों में पोस्टर लिए एकत्र हुए। उन पोस्टरों पर लिखा था ‘दादा लौट आओ’। सौरव गांगुली को सीने में दर्द की शिकायत के बाद शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। (भाषा)
ये भी पढ़ें
Live : केंद्र और किसान के बीच आज होगी 8वें दौर की वार्ता, कृषि कानून रद्द करने की मांग पर अड़े हैं किसान