sawan somwar

सोनू सूद ने चलाई सिलाई मशीन... क्‍यों कहा कि पैंट की जगह निकर बन जाए तो हमारी गारंटी नहीं!

Updated: शनिवार, 16 जनवरी 2021 (13:01 IST)
अभि‍नेता सोनू सूद लॉकडाउन में पलायन करने वाले मजदूरों की मदद के बाद पूरे देश में सुर्खि‍यों में आए थे, लेकिन अब वे सोशल मीडि‍या पर भी बेहद लोकप्रिय हैं। लोग अब भी ट्वीट कर उनसे मदद मांगते हैं और वे तुरंत जवाब देकर मदद का वादा करते हैं।

लेकिन फि‍लहाल सोनू अपने एक वीडि‍यो की वजह से ट्व‍िटर पर चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, वे एक सिलाई मशीन चलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडि‍यो में वे एक पैंट की सिलाई कर रहे हैं। इस वीडि‍यो के कैप्‍शन में उन्‍होंने लिखा—

यहां मुफ्त में सिलाई की जाती है, पैंट की जगह निकर बन जाए, इसकी हमारी गारंटी नहीं

सोनू सूद का यह वीडि‍यो सोशल मीडि‍या में जमकर वायरल हो रहा है। हर कोई इस पर कमेंट कर रहा है।
लोगों को सोनू का यह अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। यूजर्स तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं और वीडि‍यो को रीट्वीट कर रहे हैं।

कमाल की बात यह है कि यहां भी लोग उनसे मदद मांग रहे हैं, वे लोगों को मदद का आश्‍वासन दे रहे हैं।
बता दें कि लॉकडाउन में हजारों लाखों मजदूर और गरीब लोग अपने घरों से दूर फंस गए थे। वे पैदल ही अपने घरों के लिए निकल गए थे। यह भयावह मंजर देखकर सोनू सूद उनकी मदद के लिए आगे आए। उन्‍होंने न सिर्फ हजारों लाखों मजदूरों को उनके घर पहुंचाया था बल्‍क‍ि लाखों लोगों के लिए भोजन की व्‍यवस्‍था भी की।
सोनू सूद अब भी सोशल मीडि‍या के माध्‍यम से लोगों की मदद कर रहे हैं।

Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

सपा के भ्रष्टाचार का जीवंत स्मारक है जेपीएनआईसी : योगी आदित्यनाथ

राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें, उत्तराखंड में FIR दर्ज, जातिवादी टिप्पणी का लगा आरोप

CM मोहन यादव का चित्रकूट दौरा, दिनभर राहत-बचाव कार्यों की जानकारी लेते रहे, प्रशासन को दिए ये निर्देश

देश की सबसे बड़ी रामलीला में पहली बार 3 वर्ष के बच्चे करेंगे अभिनय

लखनऊ के विकास में मुख्यमंत्री योगी का सबसे बड़ा सहयोग : राजनाथ सिंह

अगला लेख