Wed, 22 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Sonia Gandhi, BJP leader

राष्‍ट्रपति चुनाव : सोनिया से मिलेंगे भाजपा नेता

Presidential election
नई  दिल्ली। राष्ट्रपति पद के सर्वसम्मत उम्मीदवार के चयन के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से गठित उच्चस्तरीय समिति के सदस्य शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलेंगे। समिति के सदस्य बाद में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी के साथ विचार-विमर्श करेंगे। 
        
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम वेंकैया नायडू, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और वित्तमंत्री अरुण जेटली को इसका सदस्य बनाया गया है। समिति के सदस्य श्रीमती गांधी से मुलाकात के बाद मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी के साथ विचार-विमर्श करेंगे। 
        
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्षी दलों में भी सरगर्मी तेज हो गई है। उनके नेताओं की बुधवार को यहां बैठक हुई। राष्ट्रपति चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी है। चुनाव 17 जुलाई को होना है। 
         
भाजपा नेताओं ने बहुजन समाज पार्टी के नेता सतीशचन्द्र मिश्रा तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता प्रफुल्ल पटेल से फोन पर बातचीत की है। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
पियाजियो ने लांच किया पोर्टर 700