1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. delhi-metro-16-stations-closed-due-to-cjp-protest-jantar-mantar

CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो ने 16 स्टेशन किए बंद, सफर से पहले जरूर देखें पूरी लिस्ट

Delhi Metro :  16 station closed due to CJP Protest
CJP Protest : जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध के चलते दिल्ली मेट्रो ने सुरक्षा कारणों से 16 स्टेशनों को बंद करने का फैसला किया है। इस वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ALSO READ: CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के लिए देशभर से पहुंच रहा खाना, अनजान लोगों ने भेजे सैकड़ों फूड ऑर्डर
 
दिल्ली मेट्रो ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि आगामी आदेश तक इन मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय पर इंटरचेंज सुविधा चालू रहेगी।
 

इन मेट्रो स्टेशनों को किया बंद

डीएमआरसी ने लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्‍ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ और जनपथ स्टेशन बंद रखने का पैसला किया है। साथ ही मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम स्टेशन भी बंद रहेंगे। 

डीएमआरसी की यात्रियों से अपील

डीएमआरसी की ओर से यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले मेट्रो की नवीनतम जानकारी जरूर जांच लें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। डीएमआरसी की ओर से अगले निर्देश जारी होने तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। ALSO READ: CJP Protest : दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बंगला साहिब बना सहारा, घायल प्रदर्शनकारियों और राहगीरों को मिली मदद
 
गौरतलब है कि 2 दिन पहले भी प्रदर्शनकारियों के जंतर मं‍तर से संसद मार्च के दौरान 5 मेट्रो स्टेशन राजीव चौक, जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ को बंद कर दिया गया था।
अगला लेख
ट्रंप का बड़ा फैसला! जेनेरिक दवाओं पर 200% टैरिफ से भारत की फार्मा इंडस्ट्री को कितना होगा नुकसान?