Hanuman Chalisa

लोकसभा में उपस्थिति के मामले में सोनिया का रिकॉर्ड राहुल से बेहतर

Updated: सोमवार, 5 जून 2017 (13:08 IST)
नई दिल्ली। मौजूदा लोकसभा के 3 साल में 545 सदस्यों में से सिर्फ 5 सांसद ही ऐसे हैं जिनकी उपस्थिति शत-प्रतिशत रही और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने पुत्र राहुल गांधी की अपेक्षा सदन की ज्यादा बैठकों में हिस्सा लिया।
 
उत्तरप्रदेश में बांदा से सांसद भैरोप्रसाद मिश्रा की उपस्थिति का रिकॉर्ड 100 प्रतिशत है और उन्होंने 1,468 बहसों और चर्चाओं में भाग लिया, जो लोकसभा में सर्वाधिक है। लोकसभा के 22 सदस्यों ने आधे से भी कम बैठकों में भाग लिया।
 
प्रधानमंत्री और कुछ मंत्रियों के रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं हैं, क्योंकि उनके लिए उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर करना जरूरी नहीं है। विपक्ष के नेता को भी यह छूट प्राप्त है। कांग्रेस अध्यक्ष कुछ समय तक अस्वस्थ थीं और उनकी उपस्थिति का प्रतिशत 59 है जबकि राहुल गांधी का 54 प्रतिशत है।
 
पिछले 3 सालों में सोनिया गांधी ने 5 चर्चाओं में भाग लिया जबकि राहुल ने महंगाई सहित 11 बहसों में भाग लिया। गैरलाभकारी शोध निकाय ‘पीआरएस लेजिस्लेटिव’ के आंकड़ों के अनुसार करीब 25 प्रतिशत सांसदों (133 सदस्य) ने 90 प्रतिशत से अधिक बैठकों में भाग लिया जबकि सांसदों का राष्ट्रीय औसत 80 प्रतिशत है।
 
सदन में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खडगे और वीरप्पा मोइली ने क्रमश: 92 प्रतिशत और 91 प्रतिशत बैठकों में भाग लिया। ज्योतिरादित्य सिंधिया और राजीव सातव ने क्रमश: 80 और 81 प्रतिशत बैठकों में हिस्सा लिया। जिन 4 अन्य सांसदों ने 100 प्रतिशत बैठकों में हिस्सा लिया, उनमें बीजद के कुलमणि समल के अलावा गोपाल शेट्टी, किरीट सोलंकी, रमेश चन्द्र कौशिक (सभी भाजपा) शामिल हैं। (एजेंसी)
Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

LIVE: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, 16 मेट्रो स्टेशन बंद होने से सुप्रीम कोर्ट नाराज

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में 5 बड़े फैसले, संतों को बड़ी जिम्मेदारी

CJP Protest: जंतर-मंतर पर हुई हिंसा पर बड़ा खुलासा, Delhi Police पर अभिजीत दिपके का आरोप

मुंबई छात्र प्रदर्शन में धुरंधर की एक्टर आयशा खान भी हिरासत में, इंस्टाग्राम पर सुनाई पूरी आपबीती

Weather Update : मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट, पूर्वोत्तर में भारी बारिश का खतरा

अगला लेख