Daily Horoscope
✕

नौकरीपेशा लोगों के लिए खुशखबर, बढ़कर मिल सकती है सैलरी

Updated: सोमवार, 9 दिसंबर 2019 (14:50 IST)
नई दिल्ली। सरकार जल्द ही नौकरीपेशा वर्ग को खुशखबरी दे सकती है। यदि सोशल सिक्योरिटी बिल 2019 संसद में पारित हो जाता है कि सैलरी बढ़कर मिलेगी। जल्द ही यह बिल संसद में लाया जा सकता है।
 
सरकार ने हाल ही इस सिलसिले में एक फैसला लिया है, जिसके तहत नौकरीपेशा वर्ग के लोगों को पीएफ (PF) में योगदान कम करने का विकल्प दे सकती है। ऐसी स्थिति में कर्मचारियों को सैलरी हाथ में (in-hand salary) ज्यादा आएगी। इस स्थिति में कर्मचारी अपने मनमुताबिक पीएफ की कटौती करवा सकेंगे।
 
हालांकि पीएफ में कंपनी के मौजूदा योगदान में कोई बदलाव नहीं होगा। कंपनी का योगदान 12 प्रतिशत पूर्ववत रहेगा। कंपनी को और कर्मचारी दोनों को बेसिक सैलरी का 12-12 प्रतिशत कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) में देना होता है।
 
सोशल सिक्योरिटी कोड बिल के आने के बाद ग्रेच्युटी के मामले में सुधार की बात कही जा रही है। यदि बिल पास होता है तो 5 साल से कम अवधि तक काम करने वाले कर्मचारियों को भी ग्रेच्युटी की पात्रता रहेगी। 
 
हालांकि कर्मचारियों के लिए यह विकल्प तात्कालिक रूप से फायदा दे सकता है, लेकिन लंबे समय के लिए उसे नुकसान होगा, क्योंकि पीएफ में जमा राशि पर ब्याज बैंक की तुलना में ज्यादा मिलता है और अपना भविष्य सुरक्षित रखने के लिए पीएफ राशि काफी काम आती है।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख