dharma sangrah
✕

बर्फबारी से परेशान कश्मीर में आई हाईटेक मशीन, मात्र 1 घंटे में कर देती है 5000 टन बर्फ साफ

Updated: गुरुवार, 9 जनवरी 2020 (17:19 IST)
श्रीनगर/जम्मू। कश्मीर घाटी में बर्फ हर साल शीत ऋतु के दौरान महत्वपूर्ण राजमार्गों और सड़कों को अवरुद्ध कर देती है। इसके मद्देनजर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने अब उच्च प्रौद्योगिकी वाली मशीनें खरीदी है जो महज तीन घंटे में एक किलोमीटर तक के क्षेत्र में फैली बर्फ को साफ कर देती हैं।
 
अत्यधिक गति वाली इन मशीनों को 18,500 फुट की ऊंचाई या इससे अधिक ऊंचाई पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ये एक घंटे में पांच हजार टन बर्फ को हटा सकती हैं।
 
इटली से खरीदी यह मशीन : अधिकारियों ने कहा कि जाड़े के दिनों में बर्फ के चलते श्रीनगर-लेह, जम्मू-श्रीनगर, गुरेज-बांदीपुरा और कुपवाड़ा-करनाह राजमार्गों सहित महत्वपूर्ण रणनीतिक मार्ग बंद हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि इस समस्या से निपटने के लिए इटली से सात फ्रेसिया मशीन खरीदी गई हैं। बर्फ काटने वाली ये मशीनें उच्च प्रौद्योगिकी से युक्त हैं।
 
तुरंत खुलेंगे रास्ते, नहीं लगेगा जाम : बीआरओ के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें चार मशीनें मिल गई हैं और शेष तीन मशीन जल्द मिल जाएंगी। बर्फ से अवरुद्ध होने वाले इन महत्वपूर्ण राजमार्गों और दर्रों को इन मशीनों की मदद से तुरंत खोला जा सकेगा। 
 
यहां इस्तेमाल होगी मशीन : नई मशीनों को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जवाहर सुरंग, बांदीपुरा-गुरेज मार्ग पर त्रेगबाल, हंदवाड़ा के नौगाम और तंगधार, कुपवाड़ा के साधना दर्रे में इस्तेमाल के लिए रखा गया है।
 

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख