Daily Horoscope
✕

Weather Alert: कई हिस्सों में करवट लेगा मौसम, उत्तर भारत में बर्फबारी से मैदानी भागों में बढ़ी ठंड

Updated: शुक्रवार, 10 दिसंबर 2021 (08:37 IST)
नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पूर्वी हिस्सों पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जाता सकता है। उत्तरप्रदेश के मध्य भाग पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी से होते हुए एक रूपरेखा निचले स्तरों पर पश्चिमी मध्य बंगाल की खाड़ी तक जा रही है।

ALSO READ: Weather Alert: उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, दिल्ली में चलेगी शीतलहर, कई राज्यों में हुई वर्षा
 
स्काईमेट के अनुसार पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, दिल्ली एनसीआर, राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों के दौरान आंध्रप्रदेश और तटीय तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश हुई। तटीय ओडिशा, रायलसीमा के अलग-अलग हिस्सों, आंतरिक तमिलनाडु, मणिपुर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश हुई। असम, त्रिपुरा और बिहार के कुछ हिस्सों में मध्यम कोहरा छाया रहा।
 
अगले 24 से 48 घंटों के दौरान देश के उत्तर-पश्चिमी और मध्य भागों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तटीय ओडिशा, रायलसीमा, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और दक्षिण-पूर्व तेलंगाना और लक्षद्वीप के में हल्की बारिश संभव है। पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा संभव है।
 
पहाड़ों पर हुई जबरदस्त बर्फबारी : बीते 2 दिन तक उत्तर भारत के पहाड़ों पर हुई जबरदस्त बर्फबारी से पहाड़ों को बर्फ ने मोटी चादर से ढंक लिया है। उधर पश्चिमी विक्षोभ के भी उत्तर भारत से आगे बढ़ जाने के कारण हवाओं का रुख उत्तरी हो गया है। इसके चलते पहाड़ी क्षेत्रों से मैदानी इलाकों की तरफ चल रही सर्द हवाओं के कारण वातावरण में ठंड बढ़ने लगी है।
 
उधर उत्तर भारत में तापमान तेजी से कम होने लगा हैं। वहां से लगातार आ रही सर्द हवाओं के कारण मप्र में दिन और रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्ला के मुताबिक अभी तीन-चार दिन तक मौसम शुष्क बना रहने से रात के तापमान में तेजी से गिरावट होने के आसार हैं।
 
मध्यप्रदेश में बनेगी शीतलहर की स्थिति : मौसम विज्ञानियों की मानें तो आने वाले 3-4 दिन मौसम में और अधिक शुष्कता आ सकती है। यही कारण है कि दो दिन बाद मध्य प्रदेश के कुछ जिले इस शीतलहर की चपेट में भी आ सकते हैं। जिसके चलते कुछ जिलों में शीतलहर की स्थिति भी बन सकती है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आने वाले 24 घंटों में छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिले में मध्यम कोहरा रहेगा।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

Yogi Adityanath : सपा के रोड शो में मासूम की हत्या, कई पीढ़ियां याद रखेंगी सजा, गोरखपुर में अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

रोड शो में बच्‍चे की मौत पर सियासी बवाल, सीएम योगी का अखिलेश पर वार, सपा ने किया बीजेपी पर पलटवार

अगला लेख