suvichar

बर्फबारी के आगोश में श्रीनगर, बारिश की संभावना, पर्यटक ले रहे मौसम का आनंद

Updated: गुरुवार, 7 फ़रवरी 2019 (17:20 IST)
श्रीनगर/जम्मू। जम्मू कश्मीर में श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहने और क्षेत्र में भारी हिमपात के चलते यहां हवाईअड्डे पर विमान सेवाएं बाधित रहने के कारण कश्मीर बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी देश के शेष हिस्सों से कटा रहा।

श्रीनगर में अधिकारियों ने बताया कि घाटी और जम्मू कश्मीर के ऊंचे इलाकों में पिछले 24 घंटे में भारी हिमपात हुआ। भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण के एक अधिकारी ने कहा, श्रीनगर हवाईअड्डे पर पहुंचने वाली 31 उड़ानों में से अभी तक खराब दृश्यता और भारी हिमपात के कारण 18 को रद्द कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि अगर मौसम की परिस्थितियों में कोई सुधार नहीं हुआ तो श्रीनगर हवाईअड्डे पर अन्य उड़ानों का आगमन भी रोक दिया जाएगा। हिमपात के कारण बुधवार को श्रीनगर हवाईअड्डे से किसी भी विमान ने उड़ान नहीं भरी और ना ही कोई विमान उतरा।

जम्मू कश्मीर में यातायात और पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रामबन जिले में जवाहर सुरंग और पटनीटॉप इलाकों में बर्फ एकत्रित हो जाने और चार ताजा भूस्खलन के कारण दूसरे दिन भी श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा। रामबन जिले में बुधवार को राजमार्ग पर एक वाहन के बोल्डर से टकराने से कम से कम 12 लोग घायल हो गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि जवाहर सुरंग और बनिहाल इलाकों में लगातार हिमपात हो रहा है। इन इलाकों में 14 से 16 इंच तक बर्फ जमा हो गई है। उन्होंने बताया कि रामबन में भारी हिमपात के कारण मरोग, बैटरी चश्मा, अनोखी फॉल और पंथल इलाकों में भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाएं हो रही हैं।

यातायात विभाग के एक अधिकारी ने कहा, सुरंग के दोनों ओर बर्फ एकत्रित हो जाने और कई स्थानों पर बारिश के कारण हूए भूस्खलन की वजह से राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सीमा सड़क संगठन राजमार्ग से मलबा हटाने का काम कर रहा है। खराब मौसम के कारण सड़क साफ करने का काम बाधित हो रहा है।

उन्होंने बताया कि एक बार जब मौसम में सुधार आएगा तो राजमार्ग पर यातायात बहाल करने के प्रयास किए जाएंगे। कश्मीर में भारी हिमपात के कारण बड़ी संख्या में लोग घरों के भीतर रहने के लिए मजबूर हैं जबकि शहर और घाटी के अन्य शहरों में सड़कों पर फिसलन के कारण यातायात बंद है। भारी हिमपात के कारण बिजली की लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं जिससे बिजली विकास विभाग को प्रभावित इलाकों में बिजली आपूर्ति रोकनी पड़ी।

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

नॉनवेज पर धीरेंद्र शास्त्री के बयान से सुलगा बंगाल: दुर्गा पूजा में मछली-मटन परंपरा है या 'पाखंड'? बैकफुट पर आई BJP

बैंक स्ट्राइक से सितंबर में बिगड़ सकता है कामकाज का शेड्यूल, जानिए कब-कब हड़ताल पर हैं कर्मचारी

गुजरात विधानसभा में अत्याधुनिक पोर्टेबल अस्पताल 'BHISHM Cube-R300' की प्रदर्शनी, महज 12 मिनट में होता है तैयार

बिना बीज के खिलते हैं रहस्यमयी फूल, जानिए हनोल के महासू देवता मंदिर की खास बातें

सोचा था iPhone 18 प्रो आएगा तो 17 सस्ता होगा, Apple ने उल्टा बढ़ा दी कीमत, बने Memes

अगला लेख