dharma sangrah
✕

बर्फबारी के कारण जम्मू-कश्मीर के कई गांवों का संपर्क टूटा

Updated: शुक्रवार, 20 नवंबर 2020 (15:39 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सीमावर्ती शहर करनाह और माचिल समेत दूरदराज के कई गांव ताजा बर्फबारी के बाद फिसलन की स्थिति के कारण शुक्रवार को क्षेत्र के अन्य हिस्सों से कट गए।
 
इस बीच, बांदीपुरा में कुपवाड़ा और गुरेज में सीमावर्ती शहर केरन में सड़कों पर दो से तीन फुट तक बर्फ जमा होने के कारण यातायात स्थगित रहा।

कुपवाड़ा के पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को फोन पर बताया कि करनाह, माचिल और तंगधार समेत दूर-दराज के दर्जनों गावों में बर्फ के कई फुट तक जमा हो जाने और फिसलन की स्थिति के कारण यातायात स्थगित हो गया है।
 
 
उन्होंने बताया कि हाल ही में बर्फबारी के बाद सड़क पर फिसलन की स्थिति के कारण कई दिनों तक माचिल, करनाह और तंगधार में यातायात बंद रहा था। इसके बाद इस सप्ताह की शुरुआत में माचिल, करनाह और तंगधार में यातायात बहाल किया गया था।
 
अधिकारी ने बताया कि कई फुट तक बर्फ के जमा होने के कारण 14 नवंबर से ही केरन जाने वाली सड़क बंद हैं। रात भर हुई ताजा बर्फबारी के कारण सड़क से बर्फ हटाने का काम बाधित हुआ है।

Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

देश के नंबर-1 CM बने योगी आदित्यनाथ, 897 अंकों के साथ 'बेस्ट सीएम सर्वे 2026' में किया टॉप

नकली किन्नरों और बांग्लादेशी घुसपैठियों से रहें सावधान! किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी की अपील

National Conference में बढ़ी बगावत, 10 विधायकों की फिर बैठक, उमर अब्दुल्ला के सामने नई चुनौती

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

अगला लेख