Hanuman Chalisa

श्रीनगर में भारी बर्फबारी, महंगा हुआ हवाई सफर

Updated: रविवार, 8 जनवरी 2017 (07:59 IST)
नई दिल्ली। श्रीनगर से आने और जाने का हवाई यात्रा का किराया कई गुणा बढ़ा दिया गया है क्योंकि जम्मू कश्मीर की गर्मियों की राजधानी में भारी बर्फबारी की वजह से एयरलाइनों ने उड़ानों को रद्द कर दिया है और यात्रियों को बढ़े हुए किराये पर नए सिरे से टिकटों की बुकिंग कराने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
 
ऐसे ही श्रीनगर से दिल्ली तक विभिन्न एयरलाइंस का किराया देखने से मालूम होता है कि स्पॉट किराया 16,000 रुपए के आसपास है। दोनों गंतव्य के बीच का सामान्य किराया पांच हजार रुपए है।
 
किराए में बेहताशा बढ़ोतरी पर चिंता जाहिर करते हुए जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया कि जब उड़ानों का संचालन बहाल हो तो एयरलाइनों को पिछली बुकिंग मानने के लिए बाध्य करना चाहिए, न कि मूल राशि को वापस कर बच निकलें।
 
उन्होंने एक के बाद एक करके किए गए कई ट्वीट में कहा कि श्रीनगर और दिल्ली के बीच कम कीमत वाली एयरलाइंस 25,000 से 30,000 रुपए के टिकटों की पेशकश कर रही हैं जबकि राजमार्ग बंद हैं।
 
उन्होंने कहा कि वास्तव में एक टिकट पर 5,000-6000 रुपए खर्च करने वाले लोगों को मजबूरन 25-30,000 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। यह दिन दहाड़े लूट है। (भाषा) 
Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

LIVE: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, 16 मेट्रो स्टेशन बंद होने से सुप्रीम कोर्ट नाराज

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में 5 बड़े फैसले, संतों को बड़ी जिम्मेदारी

CJP Protest: जंतर-मंतर पर हुई हिंसा पर बड़ा खुलासा, Delhi Police पर अभिजीत दिपके का आरोप

मुंबई छात्र प्रदर्शन में धुरंधर की एक्टर आयशा खान भी हिरासत में, इंस्टाग्राम पर सुनाई पूरी आपबीती

Weather Update : मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट, पूर्वोत्तर में भारी बारिश का खतरा

अगला लेख