sundarkand
✕

स्मृति बोलीं- आप माहवारी के खून से सना पैड लेकर मंदिर में क्यों जाना चाहती हैं?

Updated: मंगलवार, 23 अक्टूबर 2018 (15:53 IST)
नई दिल्ली। सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जारी विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि जब आप खून से सना सैनेटरी पैड लेकर दोस्त के घर नहीं जा सकते तो फिर भगवान के मंदिर में क्यों जाना चाहते हैं?
 
उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने 10 से 50 वर्ष के बीच की महिलाओं के मंदिर में प्रवेश पर पाबंदी को हटा दिया है। इस बीच, मंदिर के पट तो खुले लेकिन महिलाओं को प्रवेश नहीं करने दिया गया। इस मंदिर में 10 वर्ष के नीचे की लड़कियां एवं 50 वर्ष से ऊपर की महिलाओं (खासकर जिन्हें मासिक धर्म नहीं होता) के प्रवेश पर पाबंदी नहीं है। 
 
स्मृति ईरानी ने एक कार्यक्रम में कहा कि ईरानी ने एक कार्यक्रम में कहा कि निश्चित ही मुझे पूजा करने का अधिकार है, लेकिन अपवित्र करने का अधिकार कतई नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री होने के नाते मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकती।
 
 
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद मंदिर खुलने के बाद से तनाव की स्थिति बनी रही और प्रतिबंधित उम्र की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। इस बीच सुप्रीम कोर्ट के फैसले को भी चुनौती दी गई, जिस पर शीर्ष अदालत 13 नवंबर को सुनवाई करने वाली है।

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

उत्‍तराखंड के CM धामी ने दी दशहरे की शुभकामनाएं, देहरादून में धूमधाम से होगा रावण का दहन

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

लखनऊ में बनेगी AI सिटी, योगी सरकार ने तेज की तैयारी, वृन्दावन IT सिटी में विकसित होगा टेक्नोलॉजी हब

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

अगला लेख