biodatamaker
✕

स्मृति ईरानी का सिद्धू पर बड़ा हमला, बताया आधुनिक भारत का 'जयचंद'

Updated: गुरुवार, 21 फ़रवरी 2019 (08:49 IST)
वाराणसी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने नाम लिए बगैर कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को अपना दोस्त मानने वाले लोग आधुनिक भारत के जयचंद हैं।
 
ईरानी ने कहा कि भारतीय होने के नाते मेरा सोचना है कि बीमार इरादों वाले प्रत्येक पाकिस्तानी को उचित सबक सिखाया जाना चाहिए। स्मृति ईरानी ने बिना नाम लिए कहा, 'पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को अपना दोस्त मानने वाले लोग आधुनिक भारत के जयचंद हैं। भारत की जनता ऐसे लोगों को समय आने पर जरूर सबक सिखाएगी।' जयचंद ने 1192 में पृथ्वीराज चव्हाण को युद्ध के समय धोखा दिया और मोहम्मद गौरी से जा मिला था।
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को पाकिस्तान और आतंकवादियों पर कड़ी से कड़ी कारवाई करने के लिए पूरी छूट दे दी है और हमें अपने देश कि सेना पर पूरा विश्वास है। 
 
केंद्रीय मंत्री ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा पुलवामा हमले में पाकिस्तान का हाथ होने के सबूत मांगने पर कहा कि भारत ने मुंबई में 26/11 के आतंकी हमले में हाफिज सईद के मास्टरमाइंड होने के सबूत दिए थे, लेकिन पाकिस्तान ने इस पर कोई भी कार्रवाई नहीं की। पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेले जाने के सवाल पर स्मृति ईरानी ने कहा कि इस सवाल की इस समय कोई प्रासंगिकता नहीं है। (भाषा) 
 

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: हजारों युवाओं से होगा संवाद, सीएम डॉ. मोहन बोले- सबसे युवा प्रदेश है एमपी

राज्यसभा चुनाव : यूपी में भाजपा ने उतारे 8 उम्मीदवार, क्या मंत्रिमंडल से होगी हरदीप पूरी की विदाई?

योगी सरकार ने बदली यूपी की जर्जर जल संरचनाओं की तस्वीर

सीएम डॉ. मोहन यादव ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान

अगला लेख