biodatamaker

स्मृति ईरानी की बेटी का स्कूल में उड़ा मजाक, इस तरह दिया करारा जवाब

Updated: शनिवार, 22 जून 2019 (07:22 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उनकी बेटी का स्कूल में मजाक उड़ाए जाने और उसे अपमानित किए जाने के बाद शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक बेहद कड़ा पोस्ट लिखा।
 
ईरानी ने लिखा कि मैंने गुरुवार को अपनी पुत्री की एक सेल्‍फी डिलीट कर दी, क्‍योंकि ये झा नाम का एक मूर्ख कक्षा में उसके 'लुक' को लेकर उसका मजाक उड़ा रहा था और कक्षा के अपने दोस्तों से भी कह रहा था कि वे भी उसकी मां के इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट में उसके लुक को लेकर उसे अपमानित करें।
 
महिला एवं बाल विकास और कपड़ा मंत्री ने लिखा कि उनकी पुत्री ने उनसे पोस्ट डिलीट करने के लिए कहा, जो उन्होंने किया। उन्होंने लिखा कि मैंने उसकी बात मान ली, क्योंकि मैं उसके आंसू नहीं देख सकती।

हालांकि ईरानी ने कहा कि उन्होंने महसूस किया कि पोस्ट डिलीट करने के उनके कदम से गलत व्यक्ति को ताकत मिली। ईरानी ने अपनी पुत्री की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि वह मुकाबला करेगी।
 
उन्होंने कहा कि मेरी पुत्री एक अच्छी खिलाड़ी है, वह लिम्‍का बुक्स की एक रिकॉर्डधारी, कराटे में ब्‍लैक बेल्‍ट है और उसे विश्‍व चैंपियनशिप में 2 बार कांस्‍य पदक मिल चुके हैं। वह बहुत ही प्‍यारी बेटी है और हां, बहुत सुंदर भी है।
 
उन्होंने अंत में एक दिल के आकार का इमोजी लगाते हुए लिखा कि तुम जितना भी परेशान करो, वह मुकाबला करेगी। वह जोइश ईरानी है और मुझे उसकी मां होने पर गर्व है। 

Show comments

CJP का 5 सितंबर को दिल्ली में बड़ा विरोध मार्च, वादाखिलाफी पर सरकार को घेरा

CJP के दीपके ने लिखा शिक्षा मंत्रियों को पत्र, सरकारी स्कूलों की बदहाली पर उठाए 6 तीखे सवाल

संदीपा धर पहुंचीं कश्मीर स्थित अपने पुश्तैनी घर, 90 साल पुरानी लकड़ी की अलमारी में मिलीं परिवार की अनमोल यादें

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

मोदी-ट्रंप की G7 मुलाकात में क्या हुआ था? अमेरिकी राजदूत का बड़ा दावा- भारत ने कहा था ‘सवाल मत पूछिए’, फिर ट्रंप ने बदल दिया प्लान

सभी देखें

H-1B वीजा पर US का नया प्लान, भारत पर क्या होगा असर?

Onion Price Hike : प्याज महंगा होते ही सरकार का बड़ा एक्शन, इन 5 शहरों में 35 रुपए किलो मिलेगा

6 का वादा, अब सिर्फ 3 सिलेंडर, तमिलनाडु में LPG सिलेंडर योजना पर सियासी घमासान, BJP ने विजय सरकार पर साधा निशाना

Manipur Violence : मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, सेनापति में 2 गुटों के बीच गोलीबारी, CRPF जवान घायल, कई घरों में आगजनी

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नया मोड़, ड्यूटी आदेश मिलते ही कर्मचारी ने दिया इस्तीफा, कर्मचारियों में क्यों फैला खौफ?

अगला लेख