Hanuman Chalisa

ममता राज में महिलाएं असुरक्षित : स्मृति

Updated: शनिवार, 16 अप्रैल 2016 (10:37 IST)
कोलकाता। भाजपा की नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार की शाम बड़ाबाजार के सत्यनारायण पार्क में चुनावी जनसभा  को संबोधित करते हुए राज्य की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी की जमकर खिंचाई की। जोड़ासांको व‍िधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार राहुल सिन्हा के समर्थन में आयोजित सभा में ईरानी ने कहा कि मुख्यमंत्री खुद एक महिला हैं, इसके  बावजूद उनके राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। 
उन्होंने कहा, 'ममता बनर्जी ने 2011 में मां, माटी और मानुष का राग अलापकर बंगाल की सत्ता हासिल की। लेकिन जब वह सत्ता के गलियारे में आ गईं तो न मां को सम्मान मिला, न माटी का महत्व बढ़ा और न ही मानुष का जीवन बेहतर हुआ। इसलिए यह प्रश्न उठता है कि जो अपने वादे को तोड़ देते हैं, मां का अपमान करते हैं, माटी का तिरस्कार करते हैं और मानुष के जीवन को बदतर करते हैं, क्या उन्हें दोबारा जनता का वोट पाने का अधिकार है। 
 
स्मृति ईरानी ने कहा कि यहां राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी अपनी बात वाद-विवाद से नहीं, बल्कि बम से रखते हैं। जनता में असुरक्षा का माहौल बना कर जबरन समर्थन प्राप्त किया जाता है। लेकिन अब दीदी को यह जान लेना होगा कि पब्लिक सब जानती है और इसका जवाब मतदान के दिन देगी। श्रीमती ईरानी ने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरा देश जानता है कि बंगाल के घर-घर में मां दुर्गा की पूजा-अराधना होती है, मां का सम्मान होता है, लेकिन किसी ने यह नहीं सोचा था कि तृणमूल की सरकार में मां दुर्गा को भी अपमानित होना होगा। इस तृणमूल सरकार ने दुर्गा पूजा के बाद एक प्रतिमा को विसर्जन की अनुमति नहीं दी।  
 
इस दौरान श्रीमती ईरानी ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि जहां मोदी जी जनधन योजना, बीमा सुरक्षा योजना व मुद्रा योजना जैसी योजनाओं को देश की जनता के लिए ला रहे हैं, वहीं ममता बनर्जी के मंत्री और सांसद नारदा और सारधा जैसे घोटालों से धन कमाने में लगे हुए हैं। स्मृति ईरानी ने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चंद्र बोस के समर्थन में भी प्रचार किया। ईरानी ने कहा कि ममता वोट बैंक की राजनीति के तहत एक विशेष वर्ग पर कुछ ज्यादा मेहरबान हो रही हैं, लेकिन 19 मई को जब चुनाव की नतीजे आएंगे, तब सबको साथ लेकर नहीं चलने का, उन्हें खामियाजा भुगतना  पड़ेगा। ईरानी के कहा कि बीते कुछ वर्षों के दौरान ममता का ग्राफ जितनी तेजी से बढ़ा था, चंद दिनों में उससे कहीं तेजी की गिरेगा। (भाषा)

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

तेज हुआ आंदोलन, उज्‍जैन, देवास, धार से भी जुटे छात्र, चरम पर आक्रोश, कहा- कुछ भी कर लो, नहीं झुकेंगे

गुरुपूर्णिमा पर श्री श्री रविशंकर का संदेश, क्या जीवन में गुरु की आवश्यकता है?

LIVE: अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील, खत्म करो अनशन

भारत टेक्स 2026: टेक्सटाइल निवेश के प्रमुख गंतव्य के रूप में उभरा उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का संसद में तीखा सवाल, 'क्या बेटियों के कपड़े फाड़ देंगे आप'