dharma sangrah
✕

मोदीजी! इन मौतों का जिम्मेदार कौन है...

Updated: शनिवार, 2 सितम्बर 2017 (19:59 IST)
नई दिल्ली। माकपा नेता सीताराम येचुरी ने नोटबंदी को लेकर मोदी सरकार पर 14 सवाल उठाए हैं। येचुरी ने कहा कि नोटबंदी के दौरान लोगों को अपनी गाढ़ी पसीने की कमाई का पैसा निकालने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ा। इस दौरान 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।
 
येचुरी ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या विमुद्रीकरण का फैसला प्रधानमंत्री का था? क्या इसीलिए तत्कालीन आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन को जाना पड़ा? एक अन्य सवाल में येचुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री की नोटबंदी की घोषणा के चलते लंबी-लंबी लाइनों में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। इसके लिए कौन जिम्मेदार है? क्या इन्हें मुआवजा मिला? क्या इस संबंध में कोई एफआईआर हुई? 
 
उन्होंने कहा कि नोटबंदी से पहले पश्चिम बंगाल समेत अन्य स्थानों पर नोटबंदी की घोषणा के ठीक पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने बहुत बड़ी राशि जमा की थी। अत: नोटबंदी स्वतंत्रत भारत का सबसे बड़ा घोटाला है। ऐसे में प्रधानंमत्री कैसे भ्रष्टाचार से लड़ेंगे?
 
एक अन्य ट्‍वीट में येचुरी ने कहा कि नेपाल और भूटान को मिलाकर 100 फीसदी के लगभग पुरानी मुद्रा वापस आ गई। क्या इससे यह साबित नहीं होता कि यह एक बड़ा मनी लांड्रिग घोटाला है? माकपा नेता डिजिटाइेशन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इसके माध्यम से अवैध रूप से पेटीएम समेत कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को फायदा पहुंचाया गया।
Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

यूपी में अब न अपराधियों को अभय और न ही देश की सुरक्षा से समझौता : CM योगी

गोमती के तट पर उतरा 'समूचा भारत', आध्यात्मिक गंगा में लगाई डुबकी

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

सपा-कांग्रेस घोषित रामद्रोही, राम भक्तों के खून से सने हैं इनके हाथ : योगी

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

अगला लेख