ganesh chaturthi

इरमा प्रभावित सिंट मार्टिन से 170 भारतीय निकाले गए

Updated: बुधवार, 13 सितम्बर 2017 (15:10 IST)
नई दिल्ली। इरमा प्रभावित कैरेबियाई द्वीपीय देश सिंट मार्टिन से कम से कम 170 भारतीयों को सुरक्षित निकालकर भारत सरकार की ओर से मुहैया कराए गए विशेष विमानों के जरिए कैरेबियाई द्वीप क्यूराकाओ पहुंचाया गया है। 
 
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बताया कि वेनेजुएला में भारतीय राजदूत राहुल श्रीवास्तव ने उन्हें सूचना दी है कि तूफान प्रभावित क्षेत्र से भारतीयों के साथ ही 60 अन्य लोगों को भी निकाला गया है। 
 
मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने मंगलवार देर रात ट्वीट किया कि 110 भारतीयों और भारतीय मूल के लोगों को सिंट मार्टिन से क्यूराकाओ पहुंचाया गया है। सुषमा ने अनेक ट्वीट में बुधवार को कहा कि 60 भारतीयों को सुरक्षित लेकर दूसरा विमान भी क्यूराकाओ पहुंच चुका है। 
 
उन्होंने ट्वीट किया कि राहुल श्रीवास्तव ने सूचित किया है कि सिंट मार्टिन से 60 भारतीयों और 30 अन्य लोगों को लेकर दूसरा विमान भी क्यूराकाओ में उतर चुका है। फ्रांस और नीदरलैंड्स द्वारा संयुक्त रूप से प्रशासित सिंट मार्टिन तूफान इरमा के रास्ते में था और पिछले सप्ताह वहां पहुंचने पर इसने भारी तबाही मचाई है। (भाषा)

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

सागर जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी रवि लखेरा का शॉर्ट एनकाउंटर, बोले सीएम डॉ. मोहन, किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी से पुतिन की मुलाकात, जानें कड़े वैश्विक दबाव के बीच कितनी मजबूत है भारत-रूस की दोस्ती

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में स्थित है मां चंडिका धुरा मंदिर, कहा जाता है न्याय की देवी

कच्चे तेल में भयंकर आग: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच 116 डॉलर हुए इंडियन बास्केट पर दाम

LIVE: भारत में पुतिन का जोरदार स्वागत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

अगला लेख