ramcharitmanas
✕

हिंडनबर्ग रिपोर्ट और मणिपुर हिंसा को लेकर सिद्धरमैया ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

Updated: शनिवार, 28 सितम्बर 2024 (16:57 IST)
Siddaramaiah hits back at Narendra Modi : कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने हरियाणा में चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधने के लिए उनके खिलाफ भूमि आवंटन मामले को उठाने के लिए मैसुरु में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) पर पलटवार करते हुए हिंडनबर्ग रिपोर्ट और मणिपुर हिंसा पर उनकी चुप्पी पर शनिवार को सवाल उठाया।
 
कहा कि भाजपा में भी कई भ्रष्ट लोग हैं : उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में कई भ्रष्ट लोग हैं और उन्होंने प्रधानमंत्री से पहले अपनी पार्टी में चीजें सही करने को कहा। सिद्धरमैया ने पत्रकारों के एक सवाल पर कहा कि उनकी पार्टी (भाजपा) में कई भ्रष्ट लोग हैं। पहले उन्हें सही करिए। नरेन्द्र मोदी हिंडनबर्ग रिपोर्ट या मणिपुर के बारे में क्यों नहीं बोलते? वे मणिपुर क्यों नहीं गए? राहुल गांधी (कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष) ने इन मुद्दों को उठाया है। वे उन पर क्यों नहीं बोलते?ALSO READ: कर्नाटक CM सिद्धरमैया को बड़ा झटका, MUDA मामले में चलेगा मुकदमा, याचिका खारिज
 
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने बुधवार को हरियाणा के सोनीपत में कांग्रेस शासित कर्नाटक का उदाहरण देते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया पर भूमि घोटाले का आरोप है और यहां तक ​​कि उच्च न्यायालय ने भी कहा है कि उनके खिलाफ जांच सही है। लोकायुक्त पुलिस ने बेंगलुरु की एक विशेष अदालत के आदेश के बाद मैसुरु शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) भूखंड आवंटन मामले में सिद्धरमैया तथा अन्य के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की थी।ALSO READ: Land scam: सिद्धरमैया ने भाजपा के आरोपों को बताया बेबुनियाद, भाजपा ने मांगा इस्तीफा
 
विशेष अदालत के न्यायाधीश संतोष गजानन भट्ट के इस आदेश से 1 दिन पहले कर्नाटक उच्च न्यायालय ने इस मामले में सिद्धरमैया के खिलाफ जांच कराने की राज्यपाल थावरचंद गहलोत की मंजूरी को बरकरार रखा था। इस मामले में एमयूडीए पर सिद्धरमैया की पत्नी बी.एम. पार्वती को 14 भूखंड आवंटित करने में अनियमितताएं बरतने का आरोप है।
 
प्राथमिकी के बाद कांग्रेस विधायक और वरिष्ठ अधिवक्ता ए.एस. पोन्नन्ना के आज उनसे मुलाकात करने के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि वे मेरे कानूनी सलाहकार हैं। मैं रोज उनसे चर्चा करता हूं। उनकी मुलाकात कोई खास नहीं है। वे हर दिन मुझसे चर्चा करते हैं। वे अपने निर्वाचन क्षेत्र (विराजपेट) जा रहे थे, चूंकि मैं मैसुरु में था तो वे मुझसे मिले।ALSO READ: सिद्धरमैया ने कहा, मैंने ऐसा कोई गलत काम नहीं किया है जो इस्तीफा देना पड़े
 
जनता दल (सेक्युलर) नेता और केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी द्वारा लगाए आरोपों के बारे में पूछे जाने पर सिद्धरमैया ने कहा कि कुमारस्वामी केवल झूठ बोलते हैं। वे जो कहते हैं, मैं उन सभी का जवाब नहीं दे सकता। मैं जवाब नहीं दूंगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बुधनी में आदिवासियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में धरने पर शिवराज, अपनी ही सरकार को घेरा

अहमदाबाद में 'वाइब्रेंट नवरात्रि महोत्सव 2026' का भव्य शुभारंभ: CM भूपेंद्र पटेल ने किया उद्घाटन

LIVE: इंडिया गठबंधन का आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, केजरीवाल के खिलाफ FIR

इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को मिलने से क्यों किया इनकार?

विपक्ष के मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी, इन रास्तों पर जाने से बचें

अगला लेख