ramcharitmanas
✕

दुकानदार पांच रुपए का नोट लेने से करे इंकार तो करें ये काम

Updated: मंगलवार, 15 अगस्त 2017 (17:06 IST)
इंदौर। इन दिनों लोगों को नई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई दुकानदार बिना कोई ठोस वजह बताए 5 रुपए का नोट लेने से इंकार कर रहे हैं। छोटा नोट होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अगर आपसे कोई 5 रुपए का नोट लेने से इंकार करे तो आप उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा सकते हैं। 
 
इन दिनों लोगों को खरीददारी के कारण एक नई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जब वे किसी दुकानदार से कोई सामान खरीदते हैं तो 5 रुपए का नोट दुकानदार लेने से मना कर देते हैं। किराना दुकान के अलावा पेट्रोल पंप और अन्य दु‍कानों पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदार नोट लेने से इंकार करते हुए कहते हैं कि उनसे कोई यह नोट नहीं लेता है। 
 
इस पूरे मामले पर बैंक अधिकारियों का कहना है कि सरकार ने किसी भी नोट को बंद नहीं किया है। अगर कोई दुकानदार नोट लेने से मना करता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जा सकती है।  करंसी नहीं लेने वालों के खिलाफ आईपीसी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सकती है। 
 
नोटबंदी के बाद ऐसी ही अफवाह दस रुपए के सिक्कों को लेकर फैली थी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में दस रुपए के सिक्के को नकली बताया जा रहा था। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। हालांकि आरबीआई ने स्पष्ट किया था कि दस रुपए के सिक्के चलन से बाहर नहीं है और अगर कोई इन्हें लेने से इंकार करता है तो उसके खिलाफ शिकायत की जा सकती है।
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख