dharma sangrah
✕

सावरकर पर शिवसेना-कांग्रेस में तकरार, कहा- कांग्रेस के दिमाग में गंदगी है...

Updated: शुक्रवार, 3 जनवरी 2020 (14:18 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस सेवादल द्वारा विनायक दामोदर सावरकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में शिवसेना और अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधा है।

ALSO READ: कांग्रेस सेवादल की सावरकर पर 'घोर' आपत्तिजनक टिप्पणी, RSS को बताया तानाशाह
कांग्रेस सेवादल की टिप्पणी कि 'गोडसे और सावरकर में शारीरिक संबंध थे' पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि वीर सावरकर एक महान व्यक्ति थे और हमेशा महान बने रहेंगे। हालांकि उन्होंने सीधे-सीधे कांग्रेस पर हमला नहीं किया, लेकिन उन्होंने कहा कि एक वर्ग उनके खिलाफ इस तरह की बातें करता है, उससे साबित होता है कि उनके दिमाग में कितनी गंदगी भरी हुई है। 
 
दूसरी ओर अखिल भारतीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने कांग्रेस सेवादल की पुस्तिका में टिप्पणी पर कहा कि ये महासभा के पूर्व अध्यक्ष सावरकर के खिलाफ हास्यास्पद आरोप हैं। उन्होंने कहा कि हमने तो यह भी सुना है कि राहुल गांधी समलैंगिक हैं।
 
क्या है पूरा मामला : कांग्रेस सेवादल द्वारा जारी बुकलेट में कहा गया है कि ब्रह्मचर्य धारण करने से पहले नाथूराम गोडसे के एक ही शारीरिक संबंध का ब्योरा मिलता है। यह समलैंगिक संबंध थे। उनका पार्टनर था उनका राजनीतिक गुरु वीर सावरकर।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

यूपी में अब न अपराधियों को अभय और न ही देश की सुरक्षा से समझौता : CM योगी

गोमती के तट पर उतरा 'समूचा भारत', आध्यात्मिक गंगा में लगाई डुबकी

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

सपा-कांग्रेस घोषित रामद्रोही, राम भक्तों के खून से सने हैं इनके हाथ : योगी

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

अगला लेख