Hanuman Chalisa

शिवसेना ने कांग्रस को सराहा, मोदी पर हमला...

Updated: शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2017 (15:01 IST)
मुंबई। शिवसेना ने केंद्र में एक के बाद एक आई कांग्रेस सरकारों द्वारा किए गए विकास कार्यों की शुक्रवार को सराहना की और एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा। शिवसेना ने कहा कि मोदी नोटबंदी के कारण पैदा हुई 'अराजकता' को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं।
 
प्रधानमंत्री मोदी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ की गई 'रेनकोट' वाली टिप्पणी के बारे में शिवसेना ने कहा कि भ्रष्ट के साथ सत्ता में होना भी भ्रष्टाचार है।
 
शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में कहा गया कि यदि कांग्रेस सरकारों ने काम न किया होता तो मोदी आज अफ्रीका के किसी पिछड़े देश का राजकाज संभाल रहे होते। शिवसेना ने कहा कि मोदी नोटबंदी के कारण पैदा हुई अराजकता को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। उनका निजी प्रचार तंत्र उनकी सरकार की हर गलत नीति को छिपाने की कोशिश करता है और कांग्रेस पर हमला बोलने का कोई मौका नहीं छोड़ता है। मोदी को अब इस नकारात्मक धारणा से बाहर निकल आना चाहिए।
 
शिवसेना ने कहा कि यदि किसी को लगता भी है कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार में लिप्त रहते हुए शासन किया, तो उन्हें यह जान लेना चाहिए कि कांग्रेस ने देश का कायाकल्प कर दिया जिसमें स्वतंत्रता के दौरान एक सुई तक नहीं बनती थी, आज वही देश आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के अग्रिम स्थान पर खड़ा है। भारत के पिछले शासकों ने ही आज के देश को खड़ा किया है। 
 
मोदी की 'रेनकोट' वाली टिप्पणी का संदर्भ देते हुए 'सामना' में कहा गया कि भ्रष्ट के साथ सत्ता में रहना भी भ्रष्टाचार है इसलिए यदि कोई रेनकोट पहनकर नहा भी ले तो भी उसका शरीर भीगेगा ही।
 
सत्तारूढ़ दल शिवसेना ने तंज कसते हुए कहा कि आज यदि आप आंखें मूंदकर नहीं मानते हैं कि पिछली सरकार सिर्फ भ्रष्टाचार ही कर रही थी तो आपको राष्ट्रविरोधी करार दे दिया जाएगा और मार डाला जाएगा। इंदिरा गांधी का उल्लेख करते हुए शिवसेना ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को वर्ष 1971 के युद्ध में एक सबक सिखाया, राष्ट्रविरोधियों पर कभी पाखंडी रुख नहीं अपनाया, नोटबंदी करके कभी गरीबों को परेशान नहीं किया इसीलिए उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी ने 'दुर्गा' की संज्ञा दी थी।
 
शिवसेना ने कहा कि उनकी (इंदिरा की) दृढ़ इच्छाशक्ति देश का कवच थी। उन्होंने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया, देश की अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाया, खालिस्तानी आतंकियों को मार गिराया और यह संदेश दिया कि भारत आतंकियों के समक्ष झुकेगा नहीं। उन्होंने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया।
 
राजीव गांधी की सराहना करते हुए शिवसेना ने कहा कि उनके पास स्वच्छ तरीके से कामकाज करने की इच्छाशक्ति थी। उन पर बोफोर्स का दाग भले ही लगा लेकिन भारत में कम्प्यूटर युग लाने का श्रेय उन्हें ही है। आज प्रौद्योगिकी का विकास सिर्फ इसीलिए हुआ, क्योंकि उन्होंने एक मजबूत नींव रखी। 
 
संपादकीय में कहा गया कि नरसिंहराव और मनमोहन सिंह देश को आर्थिक असंतुलन से बचाने में सफल रहे। यदि पिछले 60 साल में यह सब न हुआ होता तो मोदी आज सोमालिया या बुरूंडी जैसे किसी देश की कमान संभाल रहे होते। (भाषा)
Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

Kusha Missile : अब आसमान से हमला करना पड़ेगा भारी, भारत की 'कुशा' मिसाइल हवा में ही तबाह करेगी दुश्मन के फाइटर जेट, ड्रोन और क्रूज मिसाइल

गोरखपुर में विकास की नई तस्वीर, 12 दिन में CM योगी ने शुरू कराए 1,753 रुपए करोड़ के प्रोजेक्ट्स

NEET पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज, CJP आंदोलन के बीच केंद्र सरकार और विपक्ष आमने-सामने, राहुल गांधी का मार्च, अन्ना हजारे का मौन आंदोलन

UTU Paper Leak Case : सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद कार्रवाई, प्रश्नपत्र आउट करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर

हर सनातनी की सांस में बसते हैं प्रभु श्रीराम : CM योगी

अगला लेख