dharma sangrah
✕

शिवराज ने राहुल गांधी को याद दिलाया वादा....

Updated: सोमवार, 4 फ़रवरी 2019 (14:56 IST)
भोपाल। किसानों की कर्जमाफी को लेकर बीजेपी लगातार कांग्रेस सरकार पर हमलावर हो रही है। पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की कर्जमाफी में कमलनाथ सरकार को फेल बताते हुए सूबे के मुख्यमंत्री कमलनाथ को हटाने  की मांग राहुल गांधी से कर दी है।


भोपाल में बीजेपी के लोकसभा चुनावी कैंपेन का शंखनाद करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कर्जमाफी के नाम पर कांग्रेस और राहुल गांधी ने जनता को धोखा दिया।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी मुंगेरीलाल के सपने दिखा रहे हैं। कर्जमाफी को छलावा बताते हुए शिवराज ने राहुल गांधी को उनका वादा याद दिलाते हुए कहा कि राहुल गांधी ने कहा था कि अगर 10 दिन में किसानों को कर्ज माफ नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री बदल देंगे।

शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश में अब तक किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ है और न ही किसानों के खाते में पैसा पहुंचा है तो राहुल गांधी अब अपना वादा पूरा करते हुए मुख्यमंत्री को हटाएं।

शिवराज ने कर्जमाफी के तीन रंग के फॉर्म पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि फॉर्म की तरह सरकार भी कर्जमाफी पर रंग बदल रही है। कागज के टुकड़े पर कर्ज माफ करने वाले अपने बजट को भी देखें।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राजीव गांधी की आंखों के बारे में सोनिया गांधी के पिता ने क्‍या कहा था, फिर क्‍या जबाव दिया सोनिया ने?

पंजाब चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह की होगी "घर वापसी", गांधी परिवार से पुरानी नजदीकियां बनेंगी सियासी पुल?

तबाही मचाने आ रहा चक्रवात 'अक्वान'! इस दिन आंध्र प्रदेश से टकराएगा तूफान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मोदी और ट्रंप के बीच मनीला में होगी बातचीत, जानें किन मुद्दों पर रहेगी नजर

अवमानना मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को कड़ी फटकार, कहा- यह आ‍पको आखिरी मौका

अगला लेख