Hanuman Chalisa
✕

शिवराज का राहुल पर हमला, 70 साल में मेड इन अमेठी चार्जर तक नहीं बना पाए...

Updated: शुक्रवार, 28 सितम्बर 2018 (18:23 IST)
भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा मेड इन मंदसौर और मेड इन चित्रकूट मोबाइल बनाने की बात पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पिछले 70 सालों में मेड इन अमेठी पतली पिन का चार्जर तक नहीं बना पाए तो मोबाइल क्या बनाएंगे।
 
शिवराज ने ट्‍वीट कर कहा कि ‘मेड इन मध्यप्रदेश’ मोबाइल, ‘मेड इन चित्रकूट’ मोबाइल, BHEL के मोबाइल, पता नहीं राहुलजी और कहा-कहां मोबाइल बनाने की फैक्टरी लगाने वाले हैं। राहुलजी आज भले कुछ भी बोल रहे हैं, पर सच्चाई ये है कि पिछले 70 सालों में ‘मेड इन अमेठी’ लिखा हुआ ‘पतली पिन का चार्जर’ भी नहीं बना पाए।
 
उन्होंने कहा कि हमारी सभी योजनाएं समाज के हर वर्ग के व्यक्ति के लिए हैं। हम हमेशा अच्छी नीयत के साथ, अच्छी सोच से, अच्छी योजनाएं बनाकर अमल में लाते हैं, जिससे लोगों के जीवन में सकारात्मक सुधार आते हैं। हम हर जगह सिर्फ 'मेड इन... मोबाइल' की बात नहीं करते। 
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने मंदसौर में 'मेड इन मंदसौर' फिर 18 सितंबर को भोपाल के दशहरा मैदान में 'मेड इन भोपाल' और इसके बाद चित्रकूट में 'मेड इन चित्रकूट' मोबाइल बनाने की बात कर चुके हैं। राहुल का कहना है कि यदि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो उपर्युक्त स्थानों पर मोबाइल बनेंगे।  

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख