Hanuman Chalisa
✕

भाजपा के सदस्यता अभियान के लिए संजीवनी बन गया अनुच्छेद 370 हटाने का फैसला

Updated: बुधवार, 14 अगस्त 2019 (09:46 IST)
भोपाल। सदस्यता अभियान में टारगेट पूरा करने के लिए मजबूरी का सामना करने वाली भाजपा के लिए जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का मोदी सरकार का फैसला किसी संजीवनी से कम साबित नहीं हो रहा है। मध्य प्रदेश जैसे राज्य जहां पार्टी सदस्यता अभियान में अपना टारगेट पूरा करने से कोसों दूर थी अब उसमें तेजी से इजाफा हुआ है।
 
भाजपा सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय संयोजक शिवराज सिंह चौहान का कहना हैं कि धारा 370 हटाने के केंद्र सरकार के फैसले के बाद माहौल भाजपा के पक्ष में है और पार्टी को सदस्यता अभियान में इसका फायदा लेना चाहिए।
 
शिवराज ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने अनुच्छेद 370 हटाने जैसा निर्णय लेकर यह दिखा दिया हैं कि हमारे लिए देश सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जो काम किए हैं, उनसे हमारे लिए अनुकूल माहौल बना है और इसका लाभ लेकर हमें समाज के हर वर्ग को सदस्यता अभियान से जोड़ना चाहिए।
 
शिवराज ने कहा कि सदस्यता अभियान की तारीख 20 अगस्त तक बढ़ा दी गई है इसलिए अब चिड़ियां की आंख की तरह हमारा लक्ष्य सदस्यता ही होना चाहिए।
 
मध्य प्रदेश में सदस्यता अभियान के प्रभारी अरविंद भदौरिया कहते हैं कि धारा 370 हटाने मोदी सरकार का फैसला एक ऐतिहासिक कदम है जिसका फायदा निश्चित तौर सदस्यता अभियान में भी देखने को मिल रहा है। लोग मोदी सरकार के इस फैसले से बहुत खुश है और भाजपा के सदस्य बन रहे हैं।
 
जम्मू कश्मीर में मोदी सरकार के बड़े फैसले के पहले मध्य प्रदेश के 52 जिलों में से 48 जिलों में सदस्यता अभियान काफी पिछड़ा हुआ था। हालात यह थे कि कि 4 जिलों को छोड़कर प्रदेश भाजापा को सदस्यता अभियान पूरा करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था।

वहीं अब बदले माहौल में अधिकांश जिलों में भाजपा का सदस्यता अभियान मे जो टारगेट तय किया था वह तेजी से पूरा हो रहा है। मध्य प्रदेश की तरह राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी पार्टी के सदस्यता अभियान में धारा 370 हटने के बाद तेजी देखने को मिली है।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

दुनिया का इकलौता मंदिर जहां शांत रूप में पूजे जाते हैं भगवान नृसिंह; 6 महीने यहीं होंगे बद्रीनारायण के दर्शन, सीएम धामी की अपील

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की मां चंबल की आरती, प्रदेश की निरंतर उन्नति, खुशहाली की कामना की

बहरीन हमले पर अमेरिका का पलटवार! ईरान के केशम द्वीप पर एयरस्ट्राइक; होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

मस्जिद में छुपा था लश्कर कमांडर लतीफ भट, वीडियो कॉल पर सरेंडर की अपील ठुकराई; मुठभेड़ में ढेर

अगला लेख