Daily Horoscope
✕

नोट बंदी से शिवसेना भी नाराज, कहा वित्तीय अराजकता का माहौल

Updated: सोमवार, 14 नवंबर 2016 (16:09 IST)
मुंबई। अवैध धन का सफाया करने में लोगों से सहयोग करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भावनात्मक अपील के बावजूद, शिवसेना ने सोमवार को विमुद्रीकरण को 'नारकीय और अव्यवस्थित' करार देते हुए कहा कि इसकी वजह से देश में 'वित्तीय अराजकता' का माहौल है।
शिवसेना ने कहा कि पाकिस्तान पर हमला बोलने के बजाय मोदी ने भारतीय नागरिकों को घायल कर दिया जिनके पास किसी तरह का काला धन नहीं है और जिन कुछ लोगों के पास वास्तव में अवैध धन हैं वे इसे सुरक्षित तरीके से विदेशी बैंकों में जमा कर चुके हैं।
 
शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में कहा गया, '125 करोड़ भारतीय बिना भोजन और पानी के चुभती गर्मी में कतार में खड़े हैं। क्या आप उनसे भविष्य में समर्थन की उम्मीद करते हैं? क्या आप लोगों को सड़कों पर आने के लिए मजबूर कर उनके दिए हुए आशीर्वाद का भुगतान कर रहे हैं? यह उन लोगों के साथ जबरदस्त धोखा है।'
 
शिवसेना ने आरोप लगाया कि काले धन के प्रवाह को रोकने के लिए मोदी द्वारा अपनाया गया रास्ता 'नारकीय' और 'अव्यवस्थित' है जिसकी वजह से देश में 'वित्तीय अराजकता' का माहौल है।
 
इसमें कहा गया, 'पाकिस्तान पर हमला बोलने की जगह, प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय नागरिकों को घायल कर दिया है और अराजकता को सहने के लिए उन्हें सलाम कर उनके राष्ट्रवाद का मजाक उड़ाया है।' इसमें कहा गया, 'कतारों में खड़े आम नागरिकों के पास काला धन नहीं है बल्कि यह कुछ मुट्ठीभर लोगों के पास है जिन्होंने विमुद्रीकरण की घोषणा होने से पहले इसे विदेशी बैंकों में जमा कर दिया है। उन कुछ लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई?'
 
शिवसेना ने कहा कि आज, सड़कें खाली हैं, दुकानों का काम ठप्प है, सब्जी बाजारों का कोई खरीददार नहीं मिल रहा है, मजदूरों के पास कोई काम नहीं है और छुट्टे पैसे की कमी की वजह से पेट्रोल पंप धीरे-धीरे बंद हो रहे हैं।
 
मोदी ने कल देशवासियों से अपने भावनात्मक अपील में, भारत में गलत तरीके से कमाए गए धन का सफाया करने के लिए 50 दिनों का समय मांगा है। (भाषा)
Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

"राहुल गांधी को भारत से इतनी नफरत क्यों?" कोलंबिया यूनिवर्सिटी के बयान पर भड़की भाजपा, कह दी बड़ी बात

दुनिया का इकलौता मंदिर जहां शांत रूप में पूजे जाते हैं भगवान नृसिंह; 6 महीने यहीं होंगे बद्रीनारायण के दर्शन, सीएम धामी की अपील

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की मां चंबल की आरती, प्रदेश की निरंतर उन्नति, खुशहाली की कामना की

बहरीन हमले पर अमेरिका का पलटवार! ईरान के केशम द्वीप पर एयरस्ट्राइक; होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव

अगला लेख