manglik dosh calculator
✕

अयोध्या में राम 'तंबू' में रहने को बाध्य हैं: सामना

Updated: शुक्रवार, 25 दिसंबर 2015 (16:08 IST)
मुंबई। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को ‘राष्ट्रीय कार्य’ बताते हुए शिवसेना ने शुक्रवार को कहा कि भगवान राम के नाम पर सत्ता में आने वाले लोगों को उनका निर्वासन समाप्त करना चाहिए। पार्टी ने मांग की कि मंदिर निर्माण के लिए एक निश्चित तारीख घोषित की जानी चाहिए।
पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में कहा गया है, ‘राम मंदिर का निर्माण एक राष्ट्रीय कार्य है।’ मुखपत्र में कहा गया है, ‘हम अयोध्या में राम मंदिर चाहते हैं। लेकिन हमारे भगवान राम एक निर्वासित की तरह तंबू जैसे मंदिर में रहने को बाध्य हैं। सत्ता में बैठे लोगों को भगवान राम की इस स्थिति के लिए शर्मिंदा होना चाहिए। भगवान राम के नाम पर सत्ता में आए और महत्वपूर्ण पदों पर बैठे लोगों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके निर्वासन का दौर खत्म हो गया है।’
 
शिव सेना ने यह भी कहा कि इस मुद्दे को हमेशा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले उठाया जाता है और मंदिर निर्माण के लिए यहां पत्थर आने शुरू हो जाते हैं।
 
उत्तर प्रदेश में 2017 में विधानसभा चुनाव होने वाला है। पार्टी जानना चाहती है, ‘पिछले कई वर्षों से (चुनावों के दौरान) हम लोग ऐसा माहौल देखते आ रहे हैं और एक बार फिर से देख रहे हैं। एक बार फिर अयोध्या में पत्थर लाए गए हैं और कार्यकर्ताओं ने पत्थरों को तराशना शुरू कर दिया है। अब यह प्रश्न उठता है कि उन पत्थरों का क्या हुआ जो पिछले 20-25 सालों में तराशे गए है।’
 
पार्टी ने कहा, ‘मंदिर का निर्माण जरूरी है लेकिन इसके लिए पत्थरों को लगातार तराशने की जरूरत नही है। मंदिर निर्माण की निश्चित तारीख घोषित कीजिए और इसपर अडिग रहिए।’ (भाषा) 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?