ramcharitmanas
✕

गुजरात से भारत यात्रा शुरू करने वाले पहले राष्ट्राध्यक्ष

Updated: मंगलवार, 16 सितम्बर 2014 (23:10 IST)
अहमदाबाद। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग बुधवार को यहां पहुंच रहे हैं और वे किसी प्रमुख देश के शायद पहले राष्ट्राध्यक्ष हैं जिनकी सरकारी भारत यात्रा गुजरात से शुरू हो रही है। यहां उनकी अध्यक्षता में तीन सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर होने हैं और वेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रात्रिभोज करेंगे।
 
नई दिल्ली द्वारा शी की यात्रा को दिए जा रहे महत्व को रेखांकित करते हुए मोदी चीनी राष्ट्रपति की यहां अगवानी करेंगे। राष्ट्राध्यक्षों की भारत यात्रा सामान्य रूप से राष्ट्रीय राजधानी से शुरू होती है और वहां से विदेशी हस्तियां अन्य शहर जाती हैं, अगर उनके कार्यक्रम में यह शामिल होता है।
 
मोदी आज यहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि भारत की यात्रा पर आने वाले राष्ट्राध्यक्षों को नई दिल्ली से आगे भी यात्रा करनी चाहिए और देश के छोटे शहरों को देखना चाहिए ताकि वे देश की विविधता को बेहतर तरीके से समझ सकें। चीनी राष्ट्रपति की यात्रा के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। गुजरात की पुलिस ने केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की मदद से आवश्यक तैयारियां की हैं।
 
अपने करीब सात घंटों के यहां के कार्यक्रम में शी मोदी के साथ उद्योग जगत के साथ एक बैठक में शामिल होंगे। इसके अलावा उनका साबरमती आश्रम और रिवरफ्रंट जाने का भी कार्यक्रम है जहां राष्ट्रपति तथा उनके साथ आने वाले प्रतिनिधिमंडल के लिए रात्रिभोज की व्यवस्था की गई है।
 
उद्योग जगत के साथ होने वाली बैठक में दोनों देशों के शीर्ष उद्योगपति शामिल होंगे। रात्रिभोज में सिर्फ गुजराती व्यंजन होंगे जिसमें 22 वीवीआईपी शामिल होंगे। गुजरात डीजीपी पीसी ठाकुर ने कहा, सुरक्षा के लिहाज से यह काफी महत्वपूर्ण बात है क्योंकि चीनी राष्ट्रपति और हमारे प्रधानमंत्री अहमदाबाद में होंगे। 
 
ठाकुर ने कहा, हमारी सुरक्षा व्यवस्था उस दिन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तर की होगी ताकि चूक की कोई गुंजाइश नहीं हो। शी यहां दोपहर बाद पहुंचेंगे और देर शाम दिल्ली रवाना हो जाएंगे। (भाषा)
Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश