ramcharitmanas
✕

शशि थरूर ने किया उदयपुर संकल्प, का समर्थन

Updated: सोमवार, 19 सितम्बर 2022 (13:02 IST)
कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने का संकेत दे चुके सांसद शशि थरूर ने ट्वीट कर एक ऑनलाइन अभियान का समर्थन किया है। इस अभियान में मांग की गई है कि भावी कांग्रेस अध्यक्ष उदयपुर चिंतन शिविर के संकल्पों को कुर्सी पर बैठने के बाद पहले 100 दिन में लागू करे।

दावा है कि यह अभियान केरल कांग्रेस के कुछ युवा कार्यकर्ताओं ने शुरू किया है. अभियान में कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के उम्मीदवारों से पार्टी में नीचे से उपर तक एक व्यक्ति एक पद, एक परिवार एक टिकट, 50 साल से कम उम्र के नेताओं को संगठन में 50% पद, वंचित समूहों को आगे बढ़ाने जैसे उदयपुर संकल्पों को तेजी से लागू करने की मांग की गई है।
 
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ट्वीट कर कहा कि मैं इस याचिका का स्वागत करता हूं जिसे युवाओं के एक समूह द्वारा प्रसारित किया जा रहा है। कांग्रेस सदस्य, पार्टी में रचनात्मक सुधार की मांग कर रहे हैं। इसने अब तक 650 से अधिक हस्ताक्षर एकत्र किए हैं। मुझे इसका समर्थन करने और इससे आगे जाने में खुशी हो रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन 24 सितंबर से शुरू होगा। जैसे-जैसे ये दिन नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे राहुल गांधी को एक बार फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की मांग उठ रही है। कांग्रेस की राजस्थान इकाई और छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा इस मांग को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया, जिसके बाद अब गुजरात इकाई ने भी पार्टी नेतृत्व से मांग की है कि पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को बनाया जाए।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं और उनकी इस यात्रा का आज 12वां दिन है। उन्होंने कुछ दिन पहले यात्रा के दौरान पत्रकारों से बात की थी और कांग्रेस अध्यक्ष बनने के सवाल पर राहुल ने कहा था कि जब चुनाव की प्रक्रिया खत्म होगी तब आपको पता चल जाएगा कि मैं अध्यक्ष बन रहा हूं या नहीं। अगर मैं नामांकन नहीं करता तब आप सवाल पूछ सकते हैं।

Show comments

Indian Railways Rules: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे ने क्यों दिया निर्देश?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

सभी देखें

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

UP में सरकारी नौकरी के लिए चरित्र सत्यापन के नियम सख्त, इस तरह के लोगों को नहीं मिलेगी नौकरी

खरगे बोले- संसद भंग कर बैलेट पेपर से करा लें चुनाव

LIVE: वाराणसी स्नातक चुनाव में सपा के आशुतोष सिन्हा जीते

नागपुर में हार से महायुति में भूचाल, क्या फिर बिगड़ेगा भाजपा-शिवसेना का गणित? शिंदे को CM बनाने की मांग ने पकड़ा जोर

अगला लेख