kundali milan
✕

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने की भविष्‍यवाणी, 2024 में मोदी होंगे हिंदू हृदय सम्राट

Updated: शुक्रवार, 29 दिसंबर 2023 (13:11 IST)
Ram Mandir Ayodhya Ceremony: उत्‍तर प्रदेश की अयोध्या नगरी में 22 जनवरी को भगवान श्री राम के मंदिर के उद्घाटन से पहले देश में जमकर सियासत का माहौल तैयार हो गया है। मंदिर के शुभारंभ से लेकर 2024 के लोकसभा चुनाव तक राजनीति जमकर अपने रंग दिखाएगी।

2 करोड़ नौकरियों का क्या हुआ : शशि थरूर ने मोदी से सवाल पूछा कि हर साल 2 करोड़ नौकरियों का क्या हुआ? आर्थिक विकास का क्या हुआ खर्च योग्य आय को जेब में डालने का क्या हुआ और सभी को 15-15 लाख देने का क्या हुआ?

मोदी करेंगे हिंदू मंदिर का उद्घाटन : बेहद दिलचस्‍प है कि एक तरफ अयोध्‍या में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर सत्‍ता और विपक्ष में तकरार चल रही है, वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने अबू धाबी में BAPS हिंदू मंदिर का उद्घाटन करने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है, जो संयुक्त अरब अमीरात में सबसे बड़ा हिंदू मंदिर होगा।

नरेंद्र मोदी होंगे हिंदू हृदय सम्राट : थरूर यहीं नहीं रूके उन्‍होंने आगे कहा कि 2019 में जब विनाशकारी नोटबंदी की वजह से सबकुछ गलत हो रहा था तो पुलवामा आतंकवादी हमले को नरेंद्र मोदी ने आम चुनाव में राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल बनाते हुए इसे जमकर भुनाया। अब 2024 में यह साफ है कि भाजपा अपने मूल रूप में वापस आ जाएगी। नरेंद्र मोदी को हिंदू हृदय सम्राट बताया जाएगा। कांग्रेस सांसद ने कहा, 2024 का चुनाव हिंदुत्व बनाम लोकप्रिय कल्याण का होता जा रहा है। पर सवाल ये उठता है कि अच्छे दिनों का क्या हुआ? प्रति वर्ष 2 करोड़ नौकरियों का क्या हुआ? आर्थिक विकास का क्या हुआ जिससे सामाजिक-आर्थिक सीढ़ी के निचले पायदानों को फायदा होगा? खर्च योग्य आय को जेब में डालने का क्या हुआ और हर भारतीय के बैंक खाते में 15-15 लाख का क्या हुआ?
Edited by navin rangiyal

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

LIVE: सेंसेक्स में 1800 अंकों का उछाल, निफ्टी 551 अंक बढ़ा

मध्यप्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी बाहर नहीं होंगे, वर्तमान व्यवस्था रहेगी जारी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

हल्द्वानी में तैयार हो रही उत्तराखंड की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, युवाओं को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

तमिलनाडु में 'कार्तिगई दीपम' पर मचा घमासान! पवित्र स्तंभ पर दीप न जलाने से भड़का गुस्सा, BJP का बड़ा आरोप

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

अगला लेख