ramcharitmanas
✕

शशि थरूर बोले, हम PM मोदी की राजनीति पसंद करें या नहीं, लेकिन उन्हें वह मिलना चाहिए जिसके वे हकदार हैं

Updated: रविवार, 22 सितम्बर 2019 (16:27 IST)
पुणे (महाराष्ट्र)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री जब भारत के प्रतिनिधि के तौर पर विदेश यात्रा करते हैं, उस वक्त वे सम्मान पाने के हकदार होते हैं लेकिन जब वे (प्रधानमंत्री) देश में होते हैं, तब लोगों को उनसे सवाल करने का अधिकार है। उल्लेखनीय है कि थरूर मोदी सरकार के कटु आलोचक माने जाते हैं।
ALSO READ: शशि थरूर ने फिर किया मोदी का समर्थन, जानिए क्या कहा उन्होंने
देश की एक भाषा (हिन्दी) होने संबंधी विवाद पर केरल से लोकसभा सदस्य ने कहा कि वे 'त्रिभाषा फॉर्मूला' (बहुभाषी संचार क्षमताओं को बढ़ावा देने) के पक्ष में हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के पुणे जिले में ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस द्वारा आयोजित एक सत्र में यह बात कही।
 
थरूर ने कहा कि प्रधानमंत्री विदेशों में सम्मान पाने के हकदार हैं, क्योंकि (वहां) वे हमारे राष्ट्र के प्रतिनिधि होते हैं लेकिन जब वे भारत में होते हैं, हमें उनसे सवाल करने का अधिकार है। देश की एक भाषा होने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि हिन्दी, हिन्दुत्व और हिन्दुस्तान को बढ़ावा देने की भाजपा की विचारधारा देश के लिए खतरनाक है तथा हमें त्रिभाषा फॉर्मूले को आगे बढ़ाने की जरूरत है।
ALSO READ: क्या मोदी-शाह से डर गए हैं शशि थरूर, बार-बार कर रहे हैं मोदी की तारीफ
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश की एक भाषा होने संबंधी अपनी टिप्प्णी से पैदा हुई बहस के बीच बुधवार को कहा था कि उन्होंने देश में अन्य स्थानीय भाषाओं पर हिन्दी थोपे जाने की बात कभी नहीं कही, बल्कि दूसरी भाषा के रूप में इसके (हिन्दी के) इस्तेमाल की हिमायत की है।
 
थरूर ने मॉब लिंचिंग (भीड़ हत्या) की घटनाओं को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि यह हिन्दुत्व और भगवान राम का अपमान है। कांग्रेस नेता ने कहा कि केरल में रह रहे (विभिन्न समुदायों के लोगों) के बीच कोई मतभेद नहीं है, फिर यह महाराष्ट्र में क्यों हो रहा है?
 
उन्होंने कहा कि यहां तक कि मराठा शासक शिवाजी महाराज के शासन के तहत विभिन्न समुदायों से लोग थे लेकिन उन्होंने हर किसी को एक-दूसरे का सम्मान करने का निर्देश दिया था। उन्होंने कहा कि हिन्दुत्व का भाजपा का विचार एक राजनीतिक विचारधारा है और इसका हिन्दुत्व से कोई संबंध नहीं है।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

पहले जामिया में 'फ्री कश्मीर' और अब JNU में लगे 'उमर खालिद को रिहा करो' के भड़काऊ नारे

फांसी की सजा के फैसले को HC में चुनौती देंगे सौरभ राजपूत हत्याकांड के दोषी मुस्कान रस्‍तोगी और साहिल शुक्‍ला

अफगानिस्तान में गृहयुद्ध करवा सकता है पाकिस्‍तान, आखिर क्‍या है मुनीर का नापाक प्‍लान?

फारुख अब्दुल्ला के बयान पर विवाद, कहा- 'कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान ने जिंदा रखा, दिल्ली से न्‍याय की उम्मीद नहीं'

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

अगला लेख