ganesh chaturthi
✕

यह भाजपा सरकार का आखिरी बजट : शशि थरूर

Updated: सोमवार, 29 जनवरी 2018 (11:34 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एक हालिया इंटरव्यू में पकौड़ा बेचने को एक तरह का रोजगार बताए जाने पर अब कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने तंज कसा है। थरूर ने सोमवार सुबह किए ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'न खाऊंगा और न खाने दूंगा' वाली बात याद दिलाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आज पकौड़े की बात करने लगे हैं।
 
 
थरूर ने इसके साथ ही अपनी एक खबर भी ट्वीट की जिसमें उन्होंने कहा कि यह भाजपा सरकार का आखिरी बजट होगा और इसलिए वह टैक्स में छूट या निवेश के लिए कुछ प्रोत्साहन के जरिए राजनीतिक संदेश देने की कोशिश करेगी।
 
शशि थरूर ने ट्वीट किया कि 'जिसने कहा कि न खाऊंगा और न खाने दूंगा, वे आज पकौड़े की बात करने लगे हैं, वे नहीं समझते कि लोग चाय और पकौड़े इसलिए बेच रहे हैं, क्योंकि रोजगार नहीं है।' थरूर ने इसके साथ ही अपनी एक खबर भी ट्वीट की जिसमें उन्होंने कहा कि यह भाजपा सरकार का आखिरी बजट होगा और इसलिए वह टैक्स में छूट या निवेश के लिए कुछ प्रोत्साहन के जरिए राजनीतिक संदेश देने की कोशिश करेगी।
 
थरूर ने कहा कि अगर आप हमारी अर्थव्यवस्था पर नजर डालेंगे, जो कि बुरी हालत में है, उसमें वे निवेश के लिए कुछ प्रोत्साहन देना चाहेंगे। शायद वहां कुछ कर छूट होगी, उन्हें किसानों के लिए कुछ करना होगा, जो बुरी अवस्था में हैं।
 
उन्होंने कहा कि अगर भाजपा चाहती है कि लोग उसे वोट दें तो उसे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर मुहैया करना जैसा कुछ करना होगा। गौरतलब है कि एक समाचार चैनल को दिए इंटरव्यू में प्रधानमंत्री ने कहा था कि अगर कोई आदमी पकौड़े बेचकर शाम को 200 रुपए घर लेकर जाता है, तो उसे रोजगार माना जाएगा या नहीं? प्रधानमंत्री के इस बयान की विरोधियों ने आलोचना भी की थी। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख